Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 325 (book page 253)

उपदंशाधिकार:

324
326
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 253 भावार्थ : प्रकुपित कफ, मांस को आश्रय करके (विशोषकर पैरों) एक ऐसी पिडिका व सूजन को उत्पन्न करता है, जिसके अंदर तो मबाद हो, बाहर से शांत दिखें और जो थोडा दाह पीडा आदि से युक्त हो, उसे अनुशयी कहते हैं। उसको शीघ्र ही विधि के अनुसार शस्त्र से भेदन करके, कफ शमनकर औषधियों के प्रयोग से शोधन व रोपण करें (भरें)। विदारिका लक्षण त्रिाभिरभिहितदोष्ैवँक्षणो क़ादेशो। स्थिरतरगुरूशोफास्कंदवद्वा विदार्या:। भवति तदभिधानख्यातरोगस्त्रिलगिं॥ स्तमपि कथितमागै: सर्वदोषक्रमेण॥ 48॥ भावार्थ : पूर्वकथित तीनों दोषाें के प्रकोप से राडं व क़ा प्रदेश (जोड) में विदारीकंद के समान, गोल, स्थिर व बडा भारी शोथ उत्पन्न होता है। इसमें तीनों दोषों के लक्षण प्रकट होते हैं, इसका नाम विदारिका है। इसको भी पूर्वकथित दोष भेदों के अनुसार योग्य औषधि के प्रयोग से उपशमन करें। शर्करार्बुदलक्षण कफपवनबृहन्मेदांसि मांसं सिरास्तत्। त्वचमपि सकलस्नायुप्रतानं प्रदूष्य:॥ कठिनतरमहाग्रंथिं प्रकुवँति पक्वं। स्रवति मधुवसासर्पि: प्रकाशं स एव॥ 49॥ तमधिकतरवायुर्विशोष्याशु मांसं। ग्रथितकठिनशुष्कं शर्कराद्यबँुदं तं॥ वितरति विषमं दुर्गधमुक्लेदिरक्तम्। सततमिह सिराभि: सास्रवं दुष्टरूपम्॥ 50॥ भावार्थ : प्रकुपित कफ व वात, मेद, मांस, सिरा, त्वचा एवं संपूर्ण स्नायु समूह को दूषित कर, अत्यन्त कठिन ग्रंथि (गांठ) को उत्पन्न करते हैं। जब वह पककर फूट जावे तो, उसमें से शहद, चर्बी व घी के समान स्राव होने लगता है। इससे फिर वात अधिक वृद्धि होकर शीघ्र ही मांस को सुखाता है और ग्रंथित, कडी, व सूखी, बालू के समान बारीक गांठ को पैदा करता है। इससे शिराओं द्वारा,अतिदुगँध, क्लेदयुक्त रक्त हमेशा बहने लगता है तो उसे शर्करायुक्त कहते हैं। विचर्चिका, वैपादिका, पामा, कच्छु, कदर, दारी, रोग लक्षण विधिविहितविचर्चीभेदरूपान्विपादी। विरचितवरपामालक्षणान्कच्छुरोगान्॥ बहुविधगुणदोषाद्रुक्षपादद्वयेःस्मिन्। कदरमिति तले ब्रूयुर्दरी: तीव्ररूपा:॥ 51॥ भावार्थ : विचर्चिका, इसी का भेदभूत विपादिका (वैपादिक) पामा, कच्छु इन रोगों का वर्णन कुष्ठ प्रकरण में क्रम प्रकार कर चुके हैं, इसलिए यहाँ भी वैसा ही लक्षण जानना चाहिए। पैरों में कंकर छिदने से, कांटे लगने से, बेर अथवा कील के समान जो गांठ होती है, उसे कदर (ठेक) कहते हैं। जो पुरुष अधिक चलता रहता है, उसके पैरों में वायु प्रकुपित होकर उनको रूक्ष करता है और फाड देता