Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
254
है, इसे दारी या पाददारी कहते है। इसका स्वभाव तीव्र होता है।
इंद्रलुप्तलक्षण
पवनसहितपित्तं रोमकूपस्थितं तत्। वितरति सहसा केश्च्युतिं श्वेततां च॥
कफरूधिरनिरूद्धात्मीयमार्गेषु तेषां। न भवति निजजन्मात्तच्चा चाचेंद्रलुप्तं॥ 52॥
भावार्थ : वात से युक्त पित्त जब रोमकूपों में प्रवेश करता है, तब केश्च्युति व केश में
सफेदपना हो जाता है। पश्चात् कफ और रक्त के द्वारा रोमकूप (रोमों के छिद्र) रोके जाते हैं, तो फिर
नये रोमों की उत्पत्ति नहीं होती है। इसे इंद्रलुप्त (चाई) रोग कहते हैं।
जतुमणि लक्षण
सहजमथ च लक्षोत्पन्नसन्मणडलं तत्। कफरूधिरनिमित्तं रक्तमरातदु:खम्॥
शुभमशुभमितीत्थम् तं विदित्वा यथाव। ज्जातुमणिरपनेये स्थापनियो भिषग्भि:॥ 53॥
भावार्थ : कफ व रक्त के प्रकोप से, जन्म के साथ ही उत्पन्न मणडल के समान जो गोल व
रक्तवर्ण युक्त चिह्न होता है जिससे किसी भी प्रकार का दु:ख नहीं होता है, उसे जतुमणि कहते हैं।
(इसको देश भाषा में लहसन कहते है) कोई जतुमणि किसी को शुभफलदायक और कोई अशुभदायक
होता है। इसलिए इसमें जो शुभ फलदायक है उसको वैसे ही छोडें (किसी भी प्रकार की चिकित्सा
न करें) जो अशुभफलदायक है, उसको औषधि आदि प्रयोग से निकाल देवें।
व्यंग लक्षण
कुपितरूधिरपित्ताद्वातिरोषातिदु:खा। द्रहनतपनतापाद्वा सदा क्लेशकोपात्॥
पवनकृतविशोषादानने स्वच्छमल्पं। त्वचि भवति सुकृष्णं मंडलं व्यंगसंराम्॥ 54॥
भावार्थ : रक्त व पित्त के उद्रेक से, अतिरोष करने से, अत्यन्त दु:ख करने से, अग्नि और धूप
से तप जाने से, सदा मन में क्लेश होने से, वात के प्रकोप से मुख में जो काला मणडल (गोल चिह्न)
उत्पन्न होता है, उसको व्यंग (झांई) कहते हैं।
माषतिलम्यच्छ लक्षण
पवनरूधिरजातं माषवन्माचसंराम्। समतमतिकृष्णं सत्तिलाभं तिलाख्यं॥
सितमसितमिहाल्पं वा महत् नीरुजं तं। मुखगतमपरं तद्रेहजं न्यच्छमाहु:॥ 55॥
भावार्थ : वातरक्त के विकार से शरीर में उडद के आकार में होने वाले मणडलों को माष
(मस्सा) कहते हैं। समतल होकर अत्यन्त काले जो तिल के समान होते हैं, उन्हें तिल कहते हैं और
काला या सफेद, छोटा या बडा, मुख में या अन्य अवयव में, पीडा रहित जो दाग या चकते होते हैं,