Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
239
अणडकोश को अतियत्न के साथ विदारण (फोडें) करें। पश्चात् मेद को शीघ्र ही निकालकर, क्रम
से शोधन (शुद्धि) करें तथा उष्ण औषधियों द्वारा बाँध देवें।
मूत्राजवृद्धि चिकित्सा
समूत्रावृद्धिं दृढबंधबंधितां। विभिद्य सुव्रीहिमुखेन यत्नत:॥
विगालयेत्संनलिकामुखेन तज्जालोदरप्रोक्रविधानमार्गत:॥ 85॥
भावार्थ : मूत्रज अणडवृद्धि में, जलोदर में पानी निकालने की जो विधि बतलायी है, उसी
विधि के अनुसार अणड को अच्छी तरह से वेध कर, अति प्रयत्न के साथ ब्रीहिमुख नाम के शस्त्र से
भेदन करके, नली लगाकर अणड से पानी को बाहर निकालें।
अंत्रावृद्धि चिकित्सा
अथांत्रावृद्धै तदसाध्यतां सदा। निवेद्य यत्नादनिलघनमाचरेत्॥
बलाभिधानं तिलजं प्रपाययेत्। ससैंधवैरणडजतैलमेव वा॥ 86॥
भावार्थ : अंत्रवृद्धि के होने पर उसे पहले से असाध्य कहना चाहिए। फिर वातहर औषधियों
का प्रयोग कर बहुत यत्न के साथ चिकित्सा करनी चाहिए। बलातैलv अथवा सैंधानमक मिलाकर
एरणड का तैल उसे पिलाना चाहिए।
अणडवृद्धिघन लेप
सुखाह्वकांजीरकरंजलांगली-। खरापमार्गाघ्रिभिरेव कल्कितै:।
प्रदिह्य पत्रौ: सह बंधमाचरेत्। प्रवृद्धवृद्धिप्रशमार्थमाचरेत्॥ 87॥
भावार्थ : सुखाह्व, (वृद्धिनाशक औषधि) की जड, कंटकयुक्त वृक्ष विशोष, कांजीर, करंज,
कलिहारी चिरचिरा इनके जड का कल्क बनाकर उसे पत्ो पर लेप करके उसको वृद्धि पर बाँधना
चाहिए। जिससे वह वृद्धि उपशम को प्राप्त होती है।
अणडवृद्धिघन कल्क
पिबेत्कुबेराक्षिफलांघ्रिभि: कृतं। सुकल्कपत्यम्लकतक्रकांजिकै:॥
सुशिग्रुमूलं त्रिाकटुं ससैंधवं। सद्राजमोदै: सह चित्राकेण वा ॥ 88॥
भावार्थ : पाडरवृक्ष, मदनवृक्ष (मेनफल का पेड) इनके जड से बनाया हुआ कल्क, अम्लक,
छाछ वा कांजी के साथ तथा सैंजन का जड, त्रिकटु, सैंधानमक इनके कल्क को अजमोद या चित्रक
के क्वाथ के साथ पीवें।
1. प्रसूति अधिकारोक्र।