Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
240
सुवर्चिकादि चूर्ण
सुवर्चिकासैंधवहगिुंजीरकै: करंजयुग्मै: श्रवणाह्वभेषजै:॥
कटुत्रिाकैश्चूर्णकृतै: पय: पिबेत्। करोति मुष्कं करिमुष्क्वसािन्नभम्॥ 89॥
भावार्थ : सज्जीखार, सैंधानमक, हींग, जीरा, छोटी-बडी करंजा, श्रवणी, त्रिकटू इन सब
औषधियों को चूर्णकर दूध के साथ पीवें तो अणडकोश हाथी के अणडकोश के समान सुदृढ बनता है।
उपदंशशूकरोग वर्णन प्रतिज्ञा
वृषणवृद्धिगणाखिललक्षणं। प्रतिविधानविधिं प्रविधायच॥
तद्धवजगतानुपंदशविशोषितान्। निशितशूकविकारकृतान् ब्रुवे॥ 90॥
भावार्थ : इस प्रकार वृषण वृद्धि का सम्पूर्ण लक्षण, चिकित्सा आदि को कहकर अब पुरुष
लगिं के ऊपर होने वाले उपदंश और शूक रोग का वर्णन अब आगे के प्रकरण में करेंगे।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृतरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 91॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे है, इहलोक परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है (इसलिए ही इसका नाम
कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
क्षुद्ररोगचिकित्सितं नामादितो त्रयोदश: परिच्छेद:।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित
वर्धमान पाशर्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में क्षुद्ररोगाधिकार नामक
तेरहवां परिच्छेद समाप्त हुआ।