Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शर्कराधिकार:
238
वातवृद्धि चिकित्सा
अथानिलोत्थाधिकावृद्धिमातुरं। विरेचयेत्स्निग्धतमं प्रपाययेत्॥
सदुग्धमेरणडजतैलमेव वा। निरूहयेद्वाप्यनुवासयेद्भृशम्॥ 80॥
भावार्थ : वातोत्पन्न अणडवृद्धि से पीडित रोगी को कोई स्निग्ध विरेचन (विरेचक घृत आदि)
औषध पिलाकर विरेचन कराना चाहिए। इसके लिए, दूध में एरणड तैल मिलाकर पिलाना अत्यन्त
हितकर है। अथवा निरूह व अनुवासन बस्ति का प्रयोग करना चाहिए।
स्वेदन, लेपन, बंधन व दहन
सदैव संस्वेदाविधायनैषधप्रलेपबंधैरपि वृद्धिमुद्धताम्॥
उपाचरेदाशु विशोषतो दृढं। शलाकया वाप्यधरोत्तरं दहेत्॥ 81॥
भावार्थ : अधिक बढी हुई वृद्धि को हमेशा स्वेदन औषधियों द्वारा स्वेदन, लेपन औषधियों से
लेपन, बंधन औषधियों से बंधन आदि क्रियाओं से उपचार कराना चाहिए। जो वृद्धि विशोष दृढ
(मजबूत) है, उसे अग्नि से तपायी गयी शलाका से नीचे के व उत्तर भाग को जला देवें।
पित्तरक्तजवृद्धि चिकित्सा
स पित्तरक्तोद्धववृद्धिबाधितं। विरेचनै: पित्तहरैर्विशोध्येत्।
जलायुकाभिर्वृषणस्थशोणितं। प्रमोक्षयेच्छीततरैर्विलेपयेत्॥ 82॥
भावार्थ : पित्तरक्त के विकार से उत्पन्न वृद्धि में पित्तहर औषधियाें से विरेचन कराना चाहिए
एवं जलौंक लगवाकर अणड के दुष्ट रक्त का मोक्षण (निकालना) कराना चाहिए और उस पर शीत
औषधियों का लेपन करना चाहिए।
कफजवृद्धि चिकित्सा
कफप्रवृद्धिस्त्रिाफलाकटुत्रिाकै। र्गवां जलै: क्षरयुतैस्सुपेषितै:॥
प्रलेपयेत्तच्चा पिवेदथातुर:। सुखोष्णवर्गैरुपनाहयेत्सदा॥ 83॥
भावार्थ : कफवृद्धि में त्रिफला (हरड, बहेडा, आँवला) व त्रिकटु (सोंठ, मिरच पीपल) को
क्षरयुक्त गोमूत्र के साथ अच्छी तरह पीसकर लेपन करना चाहिए और उसी औषधि को रोगी को
पिलाना चाहिए एवं च उष्ण वर्गो अर्थात् उष्णगुणयुक्त औषधियों की पुल्टिश बाँधना चाहिए।
मेदज वृद्धिचिकित्सा
विदार्य मेद:प्रभवातिवृद्धिकां। विवजर्य यत्नादिह सीवनीं भिषक्॥
व्यपोह्य मेद: सहसाविशोधनै। रुपाचरेत्सक्रमसोष्णबंधनै:॥ 84॥
भावार्थ : मेदोत्पन्न वृद्धि में सीवनी (लगिं के नीचे से गुदा तक गई हुई रेखा) को छोडकर