Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
197
भावार्थ : घी, तेल से युक्त भ़य व भोजन, उष्ण काढा आदि में अवगाहन करावें (सूखे गोबर)
को थोडा गरम करके सेंककर सुखपूर्वक स्वेद लाना आदि यह सब वात निवारण के लिए हितकर हैं।
तिल्वकादि घृत
तिल्वकाम्लपरिपेषितकल्कं। बिल्वमात्रामवगृह्य सुदंती॥
क्षीरकंचुकमिति त्रिावृतारव्यान्यक्षमात्रापरिमाणयुतानि॥ 15॥
आढकं दधिफलत्रायजात-। क्वाथमाढकमथापि घृतस्य॥
प्रस्थ्युग्ममखिलं परिपक्वं। वातिनां हितविरेचनसर्पि:॥ 16॥
भावार्थ : खट्टी चीजों से पिसा हुआ तिल्वक1 (लोध के वृक्ष के आकार वाला जिसकी पत्तियाँ
बडी होती हैं, लालवर्ण युक्त, ऐसे विरेचनकारक वृक्ष विशोष) कल्क 4 तोले, जमालगोटे की जड, क्षीर
कंचुकी (क्षीरीश वृक्ष) निशोध ये एक 2 तोले लेकर, चूर्ण करें और उपरोक्र (तिल्क) कल्क में
मिलावे यह कल्क, एक आढक (3 से 16 तोले) दही, एक आढक त्रिफला क्वाथ, इन चीजों से दो
प्रस्थ (डेढ सेर 12 तोला) घृत यथाविधि सिद्ध करें। यह तिल्वकादि घृत, वातिक रोगियों को विरेचन
के लिए उपयेागी है।
अणु तैल
पीलुकोपकरणानितिलानां। खणडखणडशकलानि विधाय॥
क्वाथ्येiहुतरोदकमध्ये। तैलमुत्पतितमत्रा गृहीत्वा॥ 17॥
तच्चा वातहरभेषजकल्क-। क्वाथदुग्धदधिभागविपक्वम्॥
वातरोगमणुतैलमशोषं। हंति शांतिरिव कर्मकलंकम्॥ 18॥
भावार्थ : पीलु वृक्ष की छाल व तिल को टुकडा- टुकडा कर बहुत से पानी में पकाकर क्वाथ
करना चाहिए। उसमें जो तेल निकले उसे निकालकर वात हर औषधियों का कल्क क्वाथ, दूध, दही
के साथ पकाने पर तैल सिद्ध होता है। उसका नाम अणुतैल है। जिस प्रकार शांतिक्तिया कर्म कलंक
को नाश करती है, उसी प्रकार उस तेल का एक अणु भी संपूर्ण वात रोग को नाश करता है।
सहस्र विपाक तैल
सर्ववातहरवृक्षविशोष्ौशशोषितैरवनिमाशु विदग्धाम्॥
तैर्विपक्ववरतैलघटैर्निर्वाप्य नक्रमुषितां ह्यपरेद्यु:॥ 19॥
स्नेहभावितसमस्तमृदं नि:क्वाथ्य पूर्ववदिहोत्थिततैलम्।
आम्लदुग्धदधिवातहरक्वाथैषधैरीप ससहस्त्रगुणांशै:॥ 20॥
1. रोध्राकरे बृहत्पत्रे, रक्तवैरेचनिक वृक्षे। वैद्यक शब्दसिन्धु