Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
198
सर्वगंधपरिवापविपक्वं, पूजया सततमेव महत्या।
पूजितं रजतकांचनकुंभ, स्थापितं वरसहस्रविपाकम्॥ 21॥
राजराजसदृशोःतिधनाढच्य:। श्रीमतां समुचितं भुवि साक्षत्।
तैलमेतदुपयुजय मनुष्यो। नाशयेदखिलवातविकारान्॥ 22॥
भावार्थ : सर्व वातहर वृक्षों को सुखाकर उनसे भूमि को जलावें तथा उन्हीं वातहर वृक्षों की
छाल, जड आदि के क्वाथ व कल्क के द्वारा एक आढक तिल के तैल को पकाकर सिद्ध करें। उस
तेलको उस जलाई हुई भूमि पर डालें। एक रात्रि वैसा ही छोडकर दूसरे दिन उस तेल से भावित मिट्टी
को निकालकर क्वाथ करें, जिससे यथापूर्व निकल जायेगा। उस तेल को हजार गुना आम्ल, दधि, दुग्ध
व वातहर औषधियों के क्वाथ व कल्क के साथ हजार बार पकाना चाहिए। तब वह तेल सिद्ध हो जाता
है। फिर उसमें सर्व गंध द्रव्यों (चन्दन, कस्तूरी, कपूर आदि) को डालकर बहुत विजृंभण के साथ पूजा
करके उसे चाँदी व सोने के घडे में भरकर रखें। इस तैल को तैयार करने के लिए राजाधिराज सदृश
धनाढच्य ही समर्थ हैं। इस तैल को उपयेाग करने से मनुष्य सर्वप्रकार के वात विकारों को दूर करता है।
पत्रालवण
नक्रमालबृहतीद्वयपूति - काग्निकेक्षुरकमुष्कपुनर्नै-॥
रणडपन्नगणमत्रा गृहीत्वा। क्षुणणमंबुलवणोन समानम्॥ 23॥
तत्सुपात्रानिहितं प्रपिधाया- रणयगोमयमहाग्निविदग्धम्॥
पत्रानामलवणं पवनघनम्। ग्रंथिगुल्मकफशोफविनाशम्॥ 24॥
भावार्थ : करंज, छोटी कटेली, बडी कटेली, पूती करंज, चित्रक, गोखुर मोखा, पुनर्नवा,
एरणड इनकी पत्तियों को समभाग लेकर चूर्ण करें। इस चूर्ण के बराबर समुद्र नमक मिलाकर उसे एक
अच्छे मिट्टी के घडे में डालकर, उसका मुँह बंद कर दें। फिर जंगली कणडों से एक लघु पुट देवें
(जलावें) बस औषध तैयार हो गया। इसका नाम पत्र लवण है। इसके सेवन से वातरोग नाश होते हैं
तथा ग्रंथि, गुल्म, कफ और शोथ (सूजन) को नष्ट करता है।
क्वाथ सिद्ध लक्षण
नक्रमालपिचुंमदपटोला - । पाटलीनृपतरूत्रिाफलाग्नि॥
क्वाथसिद्धलवणं स्नुहिदुग्धोन्मिश्रितं प्रशमयेदुदरादीन्॥ 25॥
भावार्थ : करंज, नीम, पटोलपत्र (कडवी परवल) पाढ, अमलतास का गूदा त्रिफला, चित्रक
इनको समांश लेकर बने हुए क्वाथ में सिद्ध1 नमक में थोहर का दूध मिश्रकर उपयोग में लेवे तो उदरादि
अनेक रोगों को दूर करता है।
1. औषधियों के क्वाथ में उसके बराबर सैंधानमक डालकर तब तक पकावें कि वह जब तक गाढा न होवे।