Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
178
सम्पूर्ण कुष्ठरोग की यही चिकित्सा क्रम है। साध्य साधन आदि विशोष नातों को जानने वाले वैद्यों को
(कुष्ठरोग के विषय में) इसी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
कुष्ठप्रमेहोदरदुष्टनाडी - स्थूलेषु शोफकफरोगयुतेषु मेद:॥
प्रायेषु भैषजयमिहातिकाशर्य-मिच्छत्सु साधु कथ्यामि यथाप्रयोगै: ॥ 102॥
भावार्थ : कुष्ठ, प्रमेह, उदररोग, नाडीव्रण इन रोगों के कारण से जो स्थूल है तथा सूजन,
कफरोग, मेदवृद्धि से संयुक्त है और वे कृश होना चाहते हैं अथवा उनको कृश करना जरूरी है। उनके
लिए उपयुक्त, औषधियों के प्रयोग कहेंगे।
गोधूमकान्र‘णुयवान्यवान्वा। क्षुणणांस्तुषापहरणानतिशुद्धशुष्कान्॥
गोमूत्राकेणापि पुन: पुनश्च। संभावितानभिनवामलपात्राभृष्टान्॥103॥
भल्लातकावल्गुजमार्कवाके। मुस्ताबिडंगकृतचूर्णचतुर्थभागान्॥
चूर्णीकृतानक्षापरिप्रमाणान्। संयोजितान्कटुकतिक्तकषायपिष्टान्॥104॥
गोभिस्तथाश्वैरपि भक्षितांस्तां - स्तद्वत्क्रियानतिसुसू़मतरं विचूणर्य।
सालाजकर्णार्जुनशिांशपानां। सालोदकेन सहितान् प्रतिबेत्ससक्थून्॥105॥
भावार्थ : गेंहू, रेणुकीबीज, जै, इनको कूटकर छिलका निकाल कर शुद्ध कर अच्छी तरह
सुखा लें और गोमूत्र से बार-बार भावना देकर नये बर्तन में भुनना चाहिए। फिर उनका सू़म चूर्ण करें।
भिलावा, वाकुची, भृंगराज (भांगरा) अकैवा, नागरमोथा, वायविडंग इनको समभाग लेकर, चूर्ण
करके उपरोक्र चूर्ण में मिलावें। इसका प्रमाण उपरोक्र (गेंहू आदि के) चूर्ण से चैथाई हिस्सा होना
चाहिए। फिर इनको चरपरा, कडुआ, कषाय, रस के द्वारा पीसकर इस सत्थू को साल विजयसार,
अर्जुन और सीसम की छाल के चूर्ण (रालवृक्ष) व साल के कषाय के साथ पीना चाहिए।
तानेव सक्थून् कथितक्रमेण, कृत्वा त्रिाजातकमहैषधचूर्णमिश्रान्।
भल्लातकाद्यैषधसंप्रयुक्तािन्नंबासनक्षितिपवृक्षकषाययुक्तान् ॥ 106॥
सच्छर्करानामलकाम्ललुंग - वेत्राम्लदाडिमलसच्चाणकाम्लयुक्तान्।
सारांघ्रिपक्वाथ ससैंधवांस्तांस्तांस्तान्पिबेदखिलमंदविकल्प एष:॥ 107॥
भावार्थ : उन्हीं (पूर्वकथितगोधूमदि) सत्थूओं को उपर्युक्त प्रकार से तैयार करके उसमें
त्रिजातक (दालचीनी, इलायची, तेजपाल) सोंठ और भिलावा आदि (उपरोक्र) औषधियों को
मिलाकर, नीम, विजयसार, अमलतास, इनके काढे से भावना देवें फिर शक्कर, आँवला, खट्टा बिजैरा
नबिूं, वेत, खट्टा अनार, चने का क्षर, सैंधानमक मिलाकर और खेर के काढे के साथ, नि:संशय होकर
पीवें।