Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
177
भावार्थ : श्वेतकुष्ठ में भी उपर्युक्त लेपन व चिकित्सा करनी चाहिए। अब चर्म को सवर्ण
बनाने के लिए निमित्त भूत लेपन सवर्णकरण योगों को कहेंगे ।
भल्लातकास्थादि लेप
भल्लातकास्थ्यग्निकबिल्वपेशी। भृंगार्कदुग्धहरितालमनशिशलाश्च॥
द्वैप्यं तथा चर्म गजाजिनं वा। दग्धवा विचूणर्य तिलतैलयुत: प्रलेप:॥ 97॥
भावार्थ : भिलावे का बीज, चित्रक, बेल की मज्जा, भांगरा, अकैबे का दूध, हरताल,
मेनशिला इनको अथवा चीता व्याघ्र गज व मृग इनके चर्म को जलाकर चूर्ण करके तिल के तेल में
मिलाकर लेपन करें ।
भल्लातकादि लेप
भल्लातकाक्षमलकाभयार्क- दुग्धं तिलास्त्रिकटुकं क्रिमिहापमागँ॥
कांजीरधामार्गवतिक्ततुंबी। नबिांस्थिदग्धमिह तैलयुत: प्रलेप:॥ 98॥
भावार्थ : भिलावा, बहेडा, आँवला, हरड, अकैवे का दूध, तिल, त्रिकटुक, वायुविडंग,
लटजीरा, कांजीर, कडवी तोरई, कटुतुंबी, नीम का बीज इनको जलाकर तिल तैल मिलाकर लेपन
करना चाहिए।
ऊधर्वाध:शोधन
संशोध्येदूधर्वमधश्च सम्यग्रक्तस्य मोक्षणमपि प्रचुरं विदध्यात्।
दोष्ोःवशिष्टेःपि पुनर्भवंति कुष्ठान्यत: प्रतिविधानपरो नर: स्यात्॥99॥
भावार्थ : कुष्ठ रोगियों के शरीर वमन, विरेचन द्वारा अच्छी तरह शुद्ध करके रक्तमोक्षण भी
खूब करना चाहिए। दोष यदि शोष रहे तो पुन: कुष्ठ हो जाता है। इसलिए उसकी चिकित्सा यथोक्र विधि
से करने में लीन होना चाहिए।
कुष्ठ में वमन विरेचन रक्तमोक्षण का क्रम
पक्षदत: पक्षत एव वम्या:। कुष्टातुरान्वरविरेचनमेव मासात्॥
मासाच्चातेषां विदधीत रक्तं। निर्मोक्षयेदपि च षट्सु दिनेपु षट्सु ॥100॥
भावार्थ : इसके बाद पंद्रह-पंद्रह दिन में वमन कराना चाहिए। तदनंतर एक-एक मास के बाद
ती़ण विरेचन देना चाहिए। छह-छह दिन के बाद रक्तमोक्षण करना चाहिए।
सम्यक्शिरशशुद्धिमपीहकुर्या-द्वैद्यस्त्रिभिस्त्रिभिरहोभिरिहाप्रमादी॥
सर्वेषु रोगेष्वयमेव मार्ग- स्तत्साध्यसाधनविशोषविदां प्रकर्ष: ॥101॥
भावार्थ : इसी प्रकार वैद्य को प्रमादरहित होकर प्रति तीन दिन में शिरोविरेचन कराना चाहिए।