Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 245 (book page 173)

महामयाधिकार:

244
246
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 173 मज्जास्थिगत कुष्ठलक्षण ती़णाक्षिरोगक्रिमिसंभवपाटनाद्या। नासास्वरक्षातिरपि प्रबला विकारा:॥ मज्जास्थिसंप्राप्तमहोग्रकुष्ठे ते पूर्वपूर्वकथिताश्च भवंति पश्चात्॥ 75॥ भावार्थ : मज्जा व अस्थिगत भयंकर कुष्ठ में ती़ण इक्षरोग, क्रिमियों की उत्पत्ति, फूटना, नाक में जखम, स्वरभंग आदि प्रबल विकार होते हैं एवं पूर्व धातुगत कुष्ठ के लक्षण उत्तरोत्तर कुष्ठों में पाये जाते हैं। कुष्ठ का साध्यासाध्य विचार त्वग्रक्तमांसाशिचतमेव कुष्ठं। साध्यं विधानं विहितैषधस्य। मेदोगतं याप्यमतोन्यदिष्टं। कुष्ठं कनिष्ठमिति सत्परिवर्जनीयम्॥ 76॥ भावार्थ : त्वचा, रक्त मांस में आश्रित कुष्ठ में औषधि प्रयोग करें तो साध्य है। मेदोगत कुष्ठ याप्य है। शोष कुष्ठ असाध्य समझाकर छोडें। असाध्य कुष्ठ यत्पुणडरीकं सितपज्ञतुल्यं। बंधूकपुष्पसदृशं कनकावभासम्। बबिोंपमं काकणकं सपित्तं। तद्वर्जयेदुदितजन्मत एव जातम् ॥ 77॥ भावार्थ : जो सफेद कमल के समान रहने वाला पुणडरीक कुष्ठ है, बंधूक पुष्प व सोने के समान एवं बबिंफल के समान जिसका वर्ण है, ऐसे पित्त सहित काकनक एवं जन्मगत कुष्ठ असाध्य समझाकर छोडना चाहिए। असाध्य कुष्ठ वरिष्ठ यत्कुष्ठिदुष्टार्तवशुक्रजाता-पत्यं भवेदधिककुष्ठिगतं त्वसाध्यम्॥ रिष्टं भवेत्ीव्रतराक्षिरोग-नष्टस्वरव्रणमुखो गलितप्रपूयम्॥ 78॥ भावार्थ : कुष्ठरोग युक्त माता-पितरों के, दूषित रजोवीर्य के सम्बन्ध से उत्पन्न संतान अधिक कुष्ठी हो तो उसे असाध्य समझाना चाहिए। तीव्र इक्षरोग, स्वरभंग व व्रणों से पूय निकलना यह कुष्ठ में रिष्ट (मरणचिह्न) है। कुष्ठी के लिए अपथ्य पदार्थ कुष्ठी सदा दुग्धदधीक्षुजात - निष्पावमाषतिलतैलकुलत्थवगँ। पिष्टालसांद्राम्लफलानि सवँ। मांसं त्यजेल्लवणपुष्टिकरान्नपानम्॥ 79॥ भावार्थ : दूध, दही, शक्कर, गुड आदि इक्षु रसोत्पन्न पदार्थ, सेम, उडद, तिल, तैल, कुलथी, आटे का पदार्थ व घन पदार्थ, फल, माँस, लवण एवं पुष्टिकर अन्नपान आदि कुष्ठ रोग वाला ग्रहण नहीं करें।