Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
174
अथ कुष्ठचिकित्सा
कुष्ठ में पथ्यशाक
वासागुलूचीसपुनर्नवार्क-पुष्पादितिक्तकटुकाखिलशाकवर्गै:।
आरग्वधारुष्करनबिंतोय-पक्वैस्सदा खदिरसारकषायपानै:॥ 80॥
भावार्थ : अमलतास, भिलावा, नीम व कत्था इनके पानी से पकाये हुए अडूसा, गिलोय,
सोंठ, अर्कपुष्पी, व तीखे व कडुवे शाकवर्ग को कुष्ठ में प्रयोग करें।
कुष्ठ में पथ्य धान्य
मुeाढकीसूपरसप्रयुक्तम्। श्यामाककंगुवरकादिविरूक्षणान्नं॥
भुंजीत कुष्ठी नृपनिंबवृक्षतोयेन सिद्धमथवा खदिरांबुपक्वम्॥ 81॥
भावार्थ : अमलतास, नीम के कषाय अथवा खैर के कषाय से पकाया हुआ एवं मूंग, अरहर
श्यामाक धान्य, कंगुनी, मोंठ आदि रूक्ष अन्न कुष्ठी को देना चाहिए।
कुष्ठ से वमन विरेचन व त्वक्स्थकुष्ठ की चिकित्सा
मार्गद्वये शोधनामेव पूर्वरूपेषु कुष्ठजननेषु विधेयमत्र।
त्वक्स्थेःपि कुष्ठेःधिकशोधनं स्यात्कुष्ठघनसद्विविधभेषजलेपनं च॥ 82॥
भावार्थ : कुष्ठ के पूर्वरूपों के प्रकट होने पर वमन विरेचन से शरीर का शोधन करना चाहिए,
त्वचा में स्थित्त कुष्ठ के लिए भी वमन विरेचन से अधिक शोधन व कुष्ठ नाशक विविध औषधियों
का लेपन भी हितकर है।
रक्त व मांसगत कुष्ठ चिकित्सा
रक्ताश्रिते पूर्वमुदाह्तानि। रक्तस्य मोक्षणकषायनिष्ोवणं च॥
मांसस्थिते पूर्वकृतानि कृत्वा। पश्चान्महाविविधभेषजयोगसिद्धम्॥ 83॥
भावार्थ : रक्ताश्रित कुष्ठ में त्वचागत कुष्ठ की सर्वक्रिया (वमन विरेचन) लेपन, रक्त
निकालना व कषाय सेवन करना चाहिए। मांसगत कुष्ठ हो, तो उसके लिए उपर्युक्त शोधनादि विधियों
को करके तदनंतर तदुपयोगी अनेक उत्कृष्ट सिद्ध औषधियों का प्रयोग करना चाहिए।
मेदोःस्थ्यादिगतकुष्ठ चिकित्सा
मेदोगतं कुष्ठमिहातिकष्टं। याप्यं भवेदधिकभेषजसंविधानै:।
अन्यद्धिषग्भि: परिवर्जनीयम्। यत्पंचकर्मगतिमप्यधिगम्य याति॥ 84॥
भावार्थ : मदोगत कुष्ठ अत्यन्त कष्टतर है। उसे अनेक प्रकार की औषधियों के प्रयोग से
यापन करना चाहिए। बाकी के कुष्ठ अस्थि, मज्जा शुक्रगत, पंचकर्म करने पर भी ठीक नहीं होते उनको