Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
172
असाध्य कुष्ठ
अन्यत्किलासाख्यमपीहकुष्ठं कुष्ठात्परं त्रिाविधदोषकृतं स्वरूपम्॥
त्वक्स्थं निरास्रावि विपाणडुरं त-त्तद्वर्णमाप्त सहजं च न सिद्धिमेति॥ 70॥
भावार्थ : किलास व त्रिदोषोत्पन्नकुष्ठ एवं स्रावरहित, पाणडुवर्ण युक्त, ऐसे त्वचा में स्थित,
तथा जो सहज(जन्म के साथ होने वाले) कुष्ठ ये सब असाध्य होते हैं।
वातपित्त प्रधान कुष्ठ लक्षण
त्वग्नाशशोषस्वरभंगुराद्या:। स्वापे भवंत्यनिलकुष्ठमहाविकारा:।
भ्रूकर्णनासाक्षतिरक्षिराग:। पादांगुलीपतनसक्षतमेव पित्तात्॥ 71॥
भावार्थ : वातजकुष्ठ में त्वचा का स्वाप (स्पर्श रान शून्य होना) शोष, स्वरभंग व निद्राभंग
आदि विकार होते हैं। भ्रू, कान, नाक में जखम होना, आँखें लाल होना, पैर के अंगुलियों का गलना
व जखम होना ये विकार पैत्तिक कुष्ठ में होते हैं।
कफ प्रधान, वत्वक्स्थ कुष्ठलक्षण
कुष्ठ में कफ का लक्षण
सस्रावकणडूगुरुगात्रतांग-शैत्यं सशोफमखिलानि कफोद्धवानि।
रूपाणयमून्यत्र भवंति कुष्ठे। त्वक्स्थे स्ववर्णविपरीतविरूक्षणं स्यात्॥ 72॥
भावार्थ : स्राव होना, खुजली चलना, शरीर भारी होना, शीत व सूजन होना ये सब लक्षण
कफज कुष्ठ में होते हैं। त्वचा में स्थित कुष्ठ में त्वचा से विपरीत वर्ण व रूक्षण होता है।
रक्तमांसगत कुष्ठ लक्षण
प्रस्वेदनास्वापविरूपशोफा। रक्ताश्रिते निखिलकुष्ठविकारनाम्नि॥
स्राघान्विता: स्फोटगणास्ुतीव्रा:। संधिष्वतिप्रबलर्मासगतोरुकुष्ठे॥ 73॥
भावार्थ : अधिक पसीना आना, अंग में स्पर्श रान शून्य होना विरूप व सूजन उत्पन्न होना, यह
सब रक्ताश्रित कुष्ठ में होने वाले लक्षण हैं। मांसगत प्रबल कुष्ठ मे स्रावयुक्त तीव्र फफोले उठते हैं।
मेद सिरा स्नायु गत कुष्ठ लक्षण
कैव्यं क्षतस्यापि विसर्पणत्व-मंग़ातिं गमनविघनमिहावसादम्।
मेदस्सिरास्नायुगतं हि कुष्ठं। दुष्टव्रणत्वमपि कष्टतरं करोति॥ 74॥
भावार्थ : मेद, शिरा व स्नायुगत कुष्ठ में हाथ में लंगडापना, जखम, फैलना, शरीर क्षति, चलने
में विघन, अंगग्लानि व दुष्टव्रण आदि अनेक विकार होते हैं।