Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
142
भूतजवर के लिए धूप
गोश्रृंगहगिुंमरिचार्कपलाशसर्प-निर्मोकनिर्मलमहैषधचाषपत्रौ:॥
कार्पासबीजसितसर्षपबर्हिबर्है-र्धूपो ग्रहजवरपिशाचविनाशहेतु:॥ 77॥
भावार्थ : हींग, मिरच, अकैवा, पलाश, सर्पकी कचैली, उत्तम सोंठ, चाषपत्र, कपास का
बीज, सफेद सरसों, मयूर के पंख इनसे धूप देने से भूतप्रेतों के उपद्रवों से उत्पन्न ग्रहजवर का भी उपशम
होता है।
स्नेह व रुक्षोत्थित जवरचिकित्सा
स्नेहोत्थितेष्वहिमपेयविलेप्ययूष-दूष्याद्धि रूक्षणविधि: कथितो जवरेषु॥
स्नेहक्रियां तदनुरूपवरैषधाद्यां। संयोजयेदधिकरूक्षसमुद्धवेषु॥78॥
भावार्थ : अधिक स्नेहन करने से उत्पन्न जवर में गरम पेय, विलेपी, यूषादि धातुओं के रक्षाण
करने वाली विधि का प्रयोग करना चाहिए, अति रूक्षण करने से उत्पन्न ज्वरों में स्नेह क्रिया व तद्योग्य
औषधियों से चिकित्सा करनी चाहिए।
स्नेह व रूक्षेत्थित जवरों में वमनादि प्रयोग
स्नेहोद्धवेषु वमनं च विरेचनं स्या। द्रूक्षजवरेषु विदधीत स बस्तिकार्यम्॥
क्षीरं घृतं गुडयुतं सह पिप्पलीभि:। पेयं पुराणतररूक्षमडाजवरेषु॥79॥
भावार्थ : स्नेहज जवर में वमन विरेचन देना चाहिए, और रूक्षज जवर में बस्तिकार्य करना
चाहिए, पुराने रूक्षज महाजवर में गुड व पीपल इनसे युक्त दूध या घी को पीना चाहिए।
जवर मुक्त लक्षण
कांक्षं लघुक्षवथुमन्नरुचिं प्रसन्नं। सर्वेन्द्रियाणि समशीतशरीरभावम्॥
कणडूमलप्रकृतिमुज्जवलितोदरागिं्ंन। वी़यातुरं जवरविमुक्तमिति व्यवस्येत्॥80॥
भावार्थ : खाने की इच्छा होना, शरीर का हल्का हो जाना, अन्न से रुचित होना, प्रसन्न चित्त
होना, संपूर्ण इंद्रियों की अपने-अपने कार्य करने में समर्थता होना, शरीर में समशीतोष्णता होना,
खुजलाना, मल का विसर्जन ठीक-ठीक होना, उदराग्नि का प्रजवलित होना यह जवरविमुक्त का लक्षण है।
जवर का पुनरावर्तन
शीतांबुपानशिशिरासनभोजनादे। व्र्यायाममारुतगुरुप्लवनाभिघातात्॥
शीघ्रं जवर: पुनरुष्ैति नरं यथेष्ट-चारित्रातो जवरविमुक्तमपीह तव्रि:॥ 81॥
भावार्थ : एक बार जवर छूट जाने पर भी ठंडे पानी के पीने से, ठंडे जगह में बैठने से, अत्यन्त
शीतवीर्ययुक्त भोजन पान आदि करने से, अतिव्यायाम करने से, हवा लगने से, विशोष तैरने से, चोट
लगने इत्यादि व स्वछन्द वृत्ति से वह पुन: लैट आता है।