Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 213 (book page 141)

पित्तरोगाधिकार:

212
214
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 141 भावार्थ : कफ जवर में इलायची, अजवाईन, मिरच, आंवला, हरड इनका या अमलतास, नागरमोथा, शुंठी, पीपल इनका, या चिराता, नीम, दोनों कटेली, शुंठी इनका कषाय बनाकर पीने से शांति होती है। सिन्नपातिक जवर में क्वाथ। मुस्तानिशामलकचंदनसारिवानां। छिन्नोद्धवांबुदपटोलहरीतकीनां॥ मूर्वामृतांबुदविभीतकरोहिणीनां। क्वाथं पिबेदरिुालदोषकृतजवरेषु॥74॥ भावार्थ : नागरमोथा, हल्दी, आंवला, चंदन, सारिवा, इनका या गिलोय, नागरमोथा, कडुवा परवल (महिन पत्र) हरड इनका अथवा मूर्वा, गिलोय, नागरमोथा, बहेडा, कुटकी इनका कषाय पीने से सिन्नपात जवर का उपशम होता है। विषम जवर चिकित्सा दोषानुरूपकभितैषधतत्प्रयोगै:। प्रत्येकसिद्धघृततैलपय:खलाम्लै:॥ अमयंगनस्यसततांजनपानकाद्यै। रेकांतरादिविषमजवरनाशनं स्यात्॥ 75॥ भावार्थ : दोषों को अनुसरण करके जिन औषधियों का निरूपण किया गया है, उन-उन औषधि प्रयोगों से, तथा तत्तदैषधियों द्वारा सिद्ध किए गए घृत, तेल, दूध व्यंजन विशोष आदि के अमयंग, नस्य, अंजन, पान इत्यादि कराने से एकांतरा, संतत1, सतत अन्येद्युष्क, तृतीयक, चतुर्थकादि विषमजवर नष्ट होते हैं। विषमजवरनाशक घृत एवं तृतीयकचतुर्थदिनांतरेषु। संभूतवातजमहाविषमजवरेषु॥ गव्यं घृतं त्रिाकटुकं त्रिाफलिन्नजात-काक्रं पिबेदहिमदुग्ध्युतं हितार्थी॥ 76॥ भावार्थ : इसी प्रकार जिस मे वात की प्रधानता रहती है, ऐसे तृयीयक, चतुर्थक आदि विषमजवरों से मुक्त होने की इच्छा रखने वाला मनुष्य त्रिकटुक, त्रिफला व त्रिजात (दालचीनी, इलायची, तेजपान) चूर्ण मिला हुआ गाय के घी को मंदोष्ण दूध के साथ पीवें। 1. संतत - जो, वात-पित्त-कफों के कारण से, क्रमश: सात, दस व बारह दिन तक (बीच में न छूटकर) बराबर आता है, उसे संतत कहते हैं। सतत - जो दिन के किसी दो टाइम में आता है, उसे सतत जवर कहते हैं। अन्येद्युष्क- रात व दिन किसी एक काल में जवर आता है, उसे अन्येद्युष्क कहते हैं। तृतीयक- बीच में एक दिन रुककर जो तीसरे दिन में आता है, उसे तृतीयंक कहते हैं। चतुर्थक - जो बीच के दो दिनों में न आकर चैथे दिन में आता है।