Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 203 (book page 131)

पित्तरोगाधिकार:

202
204
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 131 भावार्थ : रक्तपित्तोशमन के लिए, खजूर, राल, अनार, नारियल, महाताल व ताल (ड) इन वृक्षों के मस्तकों को (अग्रभाग को) केले के रस में पीसकर, उसमें घी, भैंस का दही मिलाकर अथवा मुलैठी, चंदन, अनंतमूल इनको उपरोक्र चीजों से पीसकर लेप करना चाहिए। लेप व स्नान क्षीरद्रुमांकुरशिफान्पयसासुपिष्टा-नालेपयेद्रुधिरपित्तकृतन्विकारान्॥ जंबूकदंबतरुनिंवकषायधैतान्। क्षीरेण चंदनसुगंधिहिमांबुना वा॥ 28॥ भावार्थ : रक्तपित्ी रोगी को क्षीरीवृक्षों के कोंपल व जड को दूध में पीसकर लेपन करें तथा जम्बूवृक्ष, कदंब नबिंवृक्ष की छाल के कषाय से अथवा दूध से वा चंदन से सुगंधित ठणडे जल से स्नान कराना चाहिए अथवा लालचन्दन, नागरमोथा खश इनके कषाय से स्नान कराना चाहिए। रक्तपित्त असाध्य लक्षण सश्वासकासबलनाशमदजवरार्त। मूर्छाभिभूतमविपाकविदाहयुक्तम्॥ तं वर्जयेद्धिषगसृक्परितप्तदेहम्। हिक्वानिं्वंत कुपित1-लोहितपूतिगंधिम्॥ 29॥ भावार्थ : रक्तपित्ी रोगी श्वासकास से युक्त हो, अशक्र हो, मद, जवर, अग्निमांद्य और विदाह आदि से पीडित हो, हिचकी से युक्त हो, कुपितरक्त के सदृश्य दुगँध से पीडित हो, ऐसे रोगी को असाध्य समझाकर छोडना चाहिए। अथ प्रदराधिकार: असृग्दरनिदान व लक्षण संतापगर्भपतनातिमहाप्रसंगात्। योन्यां प्रवृत्तमनृतावभिघाततो वा॥ रक्तं सरक्तमनिलान्वितपित्तयुक्तं। स्त्रीणामसृग्दर इति प्रवदंति संत:॥ 30॥ भावार्थ : स्त्रियों को, संताप से, गर्भपात, अतिमैथुन व अभिघात से ऋतुसमय को छोडकर अन्य समय मे रक्त, वात व पित्तयुक्त रजोभूत रक्त जो योनि से निकलता है, उसे सत्पुरुष असृंग्दर (प्रदर) कहते हैं। प्रदर चिकित्सा नीलांजनं मधुकतणडुलमूलकल्क-मिश्रं सलोघ्रकदलीफलनालिकेर-। तोयेन पायितमस्रग्दरमाशु हंति। पिष्टं च सारिवमजापयसा समेतं॥31॥ भावार्थ : कालासुरमा, मुलैठी, चैलाई की जड इनके कल्क से मिश्रित पठानीलोध, कदलीफल (केला) और नारियल के रस ( क्वाथ आदि) को पीने से और अनंतमूल को बकरी के दूध के साथ 1. कुपित के स्थान मे कुथित होवे तो अधिक अच्छा मालूम होता है।