Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
132
पीसकर पीने से प्रदर रोग शीघ्र नाश हो जाता है।
अथ विसर्पाधिकार:
विसर्पनिदान चिकित्सा
पित्तात़्ातादपि भवत्यचिरारिूपर्प:। शोफस्तनोर्विसरणाच्चा विसर्पमाहु:॥
शीतक्रियामभिहितामनुलेपनानि। तान्याचरेत्कृतविधिं च विपाककाले॥ 32॥
भावार्थ : पित्त प्रकोप से, क्षत (जखम) हो जाने से, शीघ्र ही विसर्प नामक रोग की उत्पत्ति
होती है। शरीर में सूजन शीघ्र ही फैलती है, इसलिए इसे विसर्प कहते हैं। उसके प्रकोप काल में शीत
पदाथोँ की प्रयोग विधि पहले बतलाई गई है। उसका एवं लेपन वगैरह का प्रयोग वमन, विरेचन आदि
योग्य क्रिया करके करना चाहिए।
विसर्प का भेद
वातात्कफात्त्रिाभिरपि प्रभवेरिूपर्प:। शोफ:स्वदोषकृतलक्षणसजवरोःयम्॥
तस्माज्जावरप्रकरणाभिहितां चिकित्सां। कुर्यात्तथा मरुदृग्विहितैषधानि॥33॥
भावार्थ : इसी प्रकार वात से, कफ से एवं वातपित्तकफ से भी विसर्प रोग की उत्पत्ति होती
है। इसमें विसर्प की सूजन अपने-अपने दोषों के लक्षण से संयुक्त(यथा वातिक विसर्प में वात का
लक्षण प्रकट होता है, पैत्तिक हो तो पित्त का लक्षण) होती है। एवं जवर भी पाया जाता है। इसलिए
जवर प्रकरण में कही हुई चिकित्सा एवं वातरक्त के लिए कथित औषधियों का प्रयोग करना चाहिए।
विसर्प का असाध्य लक्षण।
स्फोटान्वितं विविधतीव्ररुजा विदाह-मत्यर्थरक्तमतिकृष्णमतीवपीतम्॥
मर्मक्षतोद्धवमपीह विसर्पसपँ। तं वर्जयेदखिलदोषकृतं च साक्षत्॥ 34॥
भावार्थ : जो विसर्प रोग फफोलों से युक्त हो, नाना प्रकार की तीव्र पीडा सहित हो, अत्यधिक
दाह से युक्त हो, रोगी का शरीर अत्यन्त लाल, काला वा अत्यन्त पीला हो, मर्मस्थानों के क्षत के कारण
उत्पन्न हुआ हो व सािन्नपातिक हो तो ऐसे विसर्प रोगरूपी सर्प को असाध्य समझाकर छोड देना चाहिए।
अथ वातरक्ताधिकार:
वातरक्त चिकित्सा
वातादिदोषकुपितेष्वपि शोणितेषु। पादाश्रितेषु परिकर्मविधिं विधास्ये॥
संख्यानतस्सकललक्षणलक्षितेषु। संक्षेपत: क्षपितदोषगणै: प्रयोगै:॥35॥
भावार्थ : वातादि दोषों द्वारा कुपित रक्त, पाद को प्राप्त कर जो रोग उत्पन्न करता है, जिसकी
संख्या व लक्षणों को पहले कह चुके हैं, ऐसे वातरक्त नामक रोग की चिकित्सा, तत्तद्रोषनाशक प्रयोगों