Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 199 (book page 127)

पित्तरोगाधिकार:

198
200
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 127 लवंग, कमल, नीलकमल, पज्ञकेशर इन को अच्छी तरह पीसकर, इसमें गुड का पानी मिलाकर, अच्छी तरह घोल लेवें। फिर उसको छानकर पित्तामयप्रशमन करने के लिए सुखार्थी मनुष्य पीवें। कासादि क्वाथ कासेक्षुखंडमलयोद्धवशारिवाणां। तोयं सुशीतलतरं वरशर्कराढच्यं॥ कर्कोलजातिफलनागलवंगकल्क-मिश्रं पिबेदधिकतापविनाशनार्थम्॥10॥ भावार्थ : कास, ईख, चंदन, अनंतमूल के ठणडे पानी मे शक्कर मिलाकर उसमें कंकोल, जायफल, नागकेसर व लवंग के कल्क मिलाकर पीने से पित्तोद्रेक से उत्पन्न संताप दूर होता है। पित्तोपशामक वमन शीतांबुना मदनमागधिकोग्रगंधा - मिश्रोण चंदनयुतेन गुडाप्लुतेन॥ तं छर्दयेदधिकपित्तवितप्तदेहं। शीतां पिबेत्तदनुदुग्धघृतां यवागूम्॥11॥ भावार्थ : ठणडे पानी में मेनफल, पीपल, वच व चंदन को मिलाकर उसमें गुड भिगोये। यदि अधिक पित्तप्रकोप हुआ तो उक्र पानी से उसे वमन करावें एवं पीछे ठणडा घृत व दूध मिली हुई यवागू पीने को देवें। व्योषादि चूर्ण व्योषत्रिाजातकघनामलकैस्समांशै:। नि:सूत्राचूर्णमिह शर्करया विमिश्रम्॥ तद्भक्षयेदधिकपित्तकृतामयार्त:। शीतांबुपानमनुपानमुशंति संत:॥ 12॥ भावार्थ : त्रिकटु, त्रिजातक (दालचीनी, इलायची, पत्रज) नागरमोथा, आमलक इनको समभाग लेकर कपडा छान चूर्ण करके शक्कर के साथ मिलाकर, ठणडे पानी के अनुपान के साथ खावें तो अत्यधिक पित्तोद्रेक भी शांत हो जाता है। एलादिचूर्ण संश्ुद्ध देहमिति संशमनप्रयोगै:। शोषं जयेत्तदनुपित्तमिहोच्यमानै:॥ एलालवंगघनचंदननागपुष्प-लाजाकणामलकचूर्णगुडांबुपानै:॥13॥ भावार्थ : वमन व विरेचन से संशुद्ध देह वालों के व़यमाण उपशमन प्रयोगों के द्वारा पित्त को शांत करना चाहिए। इलायची, लवंग, नागरमोथा, चंदन, नागकेसर, लाजा (खील), कणा, (जीरा) आँवला इनके चूणोँ को गुड के पानी के साथ मिलाकर पीने से पित्तोपशमन होता है। नबिांदि क्वाथ नबिांभ्रमंबुदपटोलसुचंदनानां। क्वाथ गुडेन सहितं हिमशीतलं तम्॥ पीत्वा सुखी भवति दाहतृषाभिभूत:। विस्फोटशोषपरितापमसूरिकासु॥14॥