Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
128
भावार्थ : नबिुं, आम, नागरमोथा, पटोलपत्र, चंदन, इनके कषाय में गुड मिलाकर चाँदनी में
रखकर ठणडा करें। फिर उस कषाय को पीने से पित्तोद्रेक से उत्पन्न फफोले, शोष मसूरिका आदि रोगों
में यदि दाह तृषा आदि पीडा हो जायें तो सर्व शमन होते हैं, जिससे रोगी सुखी होता है।
रक्तपित्त निदान
वाताभिघातपरितापनिमित्ततो वा। पित्तप्रकोपवशत: पवनाभिभूतम्॥
रक्तं प्लीहा यकृदुपाश्रितमाशु दुष्टं। कष्टं स्रवेद्युगदूधर्वमध:क्रमाद्वा॥15॥
भावार्थ : वात व अभिघात से, संताप होने से, पित्त प्रकोप होकर दूषित वायु यकृत् प्लीहा के
आश्रित रक्त को दूषित करता है। उससे नीचे (शिशन, योनि, गुदामार्ग ) से वा ऊपर (आँख, कान मुख)
से या दोनों मार्ग से रक्तस्राव होने लगता है, इसे रक्तपित्त रोग कहते हैं।
रक्तपित्त का पूर्व रूप
तास्मिन्भविष्यति गुरुदरदाहकणठ - धूमायनारुचिबलक्षयरक्तगंध।
निश्वासता च मनुजस्य भवंति पूर्व-रूपाणि शोधनमध: कुरु रक्तपित्ो॥ 16॥
भावार्थ : रक्तपित्त होने के पूर्व उदर गुरु होता है। शरीर में जलन उत्पन्न होती है एवं कंठ से
धुँआ निकलता जैसा मालूम होता है। अरूचि, बलहीनता, श्वासोच्Jास में रक्त की गंध इत्यादि लक्षण
प्रकट होते हैं। इस रक्तपित्त में अध: शोधन1 (विरेचन) करना उपयोगी है।
रक्तपित्त का असाध्यलक्षण
नीलातिकृष्णमतिपित्तमतिप्रदग्ध। मुष्णं सकोथबहुमांसमतिप्रलापम्॥
मूर्छान्वितं रुधिरपित्तमहेंद्रचाप-गोपीपमं मनुजमाशु निहंति वांतम्॥17॥
भावार्थ : वमन किया हुआ रक्त का वर्ण नीला हो, अधिक काला हो, अत्यधिक पित्त सहित
हो, जला जैसा हो, अति नरम हो, सड गया जैसा हो, माँस रस के समान एवं इंद्रधनुष के समान वर्ण
वाला हो, इंद्रगोप नामक लाल कीडा जैसा हो, साथ में रक्त पित्ी रोगी बहुत प्रलाप कर रहा हो, मूर्छा
से युक्त हो तो ऐसे रक्तपित्त को असाध्य जानना चाहिए। ऐसे रोगी जल्दी नाश होते हैं।
साध्यासाध्य विचार
साध्यं तदूधर्वमथ याप्यमध:प्रवृत्तं। वजयँ भिषग्भिरधिकं युगपद्विसृष्टम्॥
तन्नतिपाणडुमतिशीतकराननांघ्रि। निश्वासमाशु विनिहंति सरक्तनेत्राम्॥18॥
भावार्थ : ऊधर्वगत रक्त पित्त साध्य, अधोगत याप्य एवं ऊधर्व और अध युगपत् अधिक
निकला हुआ असाध्य (अनुपक्रम) समझाना चाहिए। रक्तपित्त के रोगी का शरीर हाथ-पैर बिल्कुल
1. ऊधर्वगत रक्तपित्त हो तो विरेचन देना चाहिए, अधोगत में वमन देना योग्य है।