Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
119
भावार्थ : बस्तिनेत्र (पिचकारी) के अग्रभाग में एक गोल कर्णिका1 होनी चाहिए जिसका
प्रमाण (शिशु कुमार, युवा पुरुषों की बस्ति में) एक, दो, तीन अंगुल का प्रमाण होना चाहिए। नेत्र की
मोटाई अग्रभाग में कनिष्ठांगुली, मध्यमभाग में अनामिका (अंगूठे के पास के) अंगुली, मूल में बीच
की अंगुली के बराबर होना चाहिए एवं श्रोष्ठ गोपुच्छ के समान आकृति से युक्त और अग्रभाग गोल
होना चाहिए।
बस्तिनेत्रा निर्माण के योग्य पदार्थ व छिद्रप्रमाण
सुवर्णवरतारताम्रतरुनिर्मितान्यक्षता-न्यनूनगुलिकामुखान्यतिविपक्वमुeाढकी॥
कलायगतिपातितात्मसुषिरानुधारान्विता-न्यमूनि परिकल्पयेदुदितलक्षनेत्राणयलम्॥50॥
भावार्थ : यह पिचकारी सुवर्ण, उत्तम चाँदी, ताम्र व लकडी आदि से बनाई हुई होनी चाहिए।
वह अक्षत हो, उसके मुख में एक सुंदर गोली होनी चाहिए। अंदर(अग्रभाग में) का छिद्र शिशु, कुमारों
युवावस्था वालों के लिए, क्रम से, पके हुए मूंग, अरहर व मटर के बराबर होना चाहिए। इस प्रकार
के लक्षणों से पिचकारी तैयार करें।
बस्ति के लिए औषधि
सतैलघृतदुग्धतक्रदधिकांजिकाम्लद्रवै - स्त्रिवृन्मदनचित्राबीजकविपक्वमूत्रौस्सममा्॥
खजाप्रमथितैश्रृतैस्सह विमिश्रितै: कल्कितै - र्महैषधमरीचमागधिकसैंधवोग्रान्वितै:॥51॥
सदेवतरुकुष्टहिंगुबिडजरिकैलात्रिावृद्यवान्यति - विषासयष्टिसितसर्षपैस्सर्षपै:॥
सुपिष्टवरभेषजै: पलचतुर्थभागांशकै। र्विलोडच्य मथितं कदुष्णमिह सेचयेiस्तिषु॥52॥
भावार्थ : बस्तिप्रयोग करने के लिए, तैल, घी, दूध, तक्र, दही, कांजी ये द्रवपदार्थ, निसोत,
मैनफल, एरणडबीज, इनके काढा और गोमूत्र, इनको यथा मात्रा मिलाकर मंथन करें। इसमें सोंठ,
मिरच, पीपल, सैंधानमक, बच, देवदारु, कूट, हींग, बिडनमक, जीरा, इलायची, निसोत, अजवायन,
अतीस, मुलैठी, सफेद सरसों, काली सरसों इन औषधियों को एक एक तोला प्रमाण लेकर बारीक
पीस लेवें और उपरोक्र द्रवपदार्थ में इस कल्क को मिलाकर, मंथनी से मथें। इस प्रकार साधित औषध,
अल्प उष्ण रहने पर, बस्ति नेत्र (पिचकारी) में डालें।
बस्ति के लिए औषध प्रमाण
इहैकनयसच्चातु: कुडवसंख्यया सद्ध्रवा-िन्नषिच्य निपुणा: पुरा विहितनेत्रानाडीमुखम्॥
स्वदक्षिणपदांगुलावधृतवामपादस्थितं। द्रवोपरि निबंध्येद्विहितबस्तिवातोeमम्॥ 53॥
भावार्थ : उस पिचकारी में (शिशु, कुमार, युवकों को) क्रम से एक कुडब (16 तोले) दो
1. यह इसलिए बनायी जाती है कि सम्पूर्ण पिचकारी के पूर्ण भाग को गुदा के अंदर जाने से रोके।