Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
120
कुडब (32 तोले) चार कुडब (64 तोला) उपरोक्र द्रव पदार्थ को भरकर, उस पिचकारी को, वायें
पाद के सहारे रखकर दाहिने पैर की अंगुलिओं से पकडकर, उसके मुख में बस्ति को बाँधे, पश्चात्
उससे वायु को निकाल देवें।
औषध का उत्कृष्ट प्रमाण
वयोबलशरीरदोषपरिवृद्धिभेदादपि। द्रवप्रवणता भवेeणनया गुरुद्रव्ययो:॥
न च प्रमितिरूर्जिता कुडबषट्कतोन्या मता। तदर्धमिह पक्वतैलघृतयो: प्रमाणं परम्॥54॥
भावार्थ : वय, बल, शरीर, दोषों की वृद्धि व हानि गुरुद्रव्य, लघुद्रव्य की अपेक्ष से, द्रवद्रव्यों
के प्रयोग होता है। तात्पर्य यह कि द्रवद्रव्य का उपरोक्र प्रमाण से वय आदि को देखते हुए कुछ घटा-
बढा भी सकते हैं, लेकिन जयादा से जयादा छह कुडब तक प्रयोग कर सकते हैं। इससे अधिक नहीं।
औषधियों द्वारा सिद्ध किया हुआ तैल या घृत की मात्रा उपरोक्र द्रवद्रव्य के प्रमाण से अधाँश हैं।
बस्तिदान क्रम
निपीडच्य निजवामपार्श्वमिहजानुमात्राोच्छ्रिते। शयानमिति चातुरं प्रतिवदेद्धिषग्मंचके॥
प्रवेशय गुदं स्वदक्षिणकरेण नेत्रं शनै-। र्घृताक्रमुपसंहरन् स्वमुचितांघ्रिवामेतरम्॥ 55॥
भावार्थ : घुटने के बराबर ऊँचे तरुत में वामपार्श्व को दबाते हुए(उसी करवट से) रोगी को
सुलाकर उससे कहे कि अपने दाँये पैर को सिकोडकर, अपने दाहिने हाथ से धृत से लिप्त उस बस्ति
(पिचकारी) को घृत से चिकना किए गए गुदा में, धीरे-धीरे प्रवेश कराअो।
प्रवेश्य शनकैस्सुखं प्रकटनेत्रानाडीमुखम्। प्रपीडयतु बस्तिमप्रचलितानुवंशस्थितिम्॥
द्रवक्षयविदातुरं विगमनेत्रामाश्वागमात्। करेण करमाहरन्पदभवोत्कुटीकासनम्॥ 56॥
भावार्थ : जिस का मुख खुला हुआ है ऐसी बस्ति नालिका (पिचकारी) को, पूर्वोक्र क्रम से,
धीरे-धीरे प्रवेश कराने के बाद, वंशस्थि (पीठ के बीच में जो गले से लेकर कमर तक रहने वाली हडुी)
की और झुकाकर निश्चल रूप से पिचकारी को दबाना चाहिए। द्रव पदार्थ खत्म होने के बाद, उस बस्ति
को शीघ्र ही हाथों-हाथ, गुदाद्वार से निकालना चाहिए। पश्चात् प्रयुक्त औषधि के बाहर निकालने के
लिए, रोगी को (एक मुहूर्त1 पयँत) उकरु बैठालना चाहिए।
सुनिरूढ लक्षण
क्रमाद्र्रवपुरीषदोषपरिशुद्धिमालोक्यतत्पुटत्रायमिहाचरेदपि चतुर्थपंचान्हिकम्॥
यथा कफविनिर्गमो भवति वेदनानिग्रह-स्तथैव समुपाचरेन्न च निरूहसंख्या मता॥57॥
भावार्थ : उपरोक्र क्रम से निरूहबस्ति प्रयोग करने के बाद सबसे पहले प्रयुक्त द्रव पदार्थ
1. एक मुहूर्त (दो घडी) के अंदर निरूहनबस्ति पेट से बाहर निकल न जावे तो रोगी की मृत्यु होने की सम्भावना
होती है। कहा भी है - न आगतै परम: कालो मुहूर्तो मृत्यवे परं।