Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
118
भावार्थ : समस्त शरीर में व्याप्त (कुपित) वायु को विधि पूर्वक आस्थापन, अनुवासन
बस्तियों से शमन करना चाहिए। सम्पूर्ण दोषों को अपहरण करने से उसका नाम निरूह, वयस्थापन
करने से आस्थापन पड गया है। इस प्रकार उन दोनों बस्तियों के सार्थक नाम है।
अनुवासन बस्ति का प्रधानत्व
अथान्नमनुवासनादनुवसन्न दुष्यत्यपि। प्रधानमनुवासनं प्रकटितं पुराणै: पुरा॥
तथोभयमपीह बस्तियुतनेन्नसल्लक्षण-द्रवप्रवरभेषजामयवयप्रमाणैब्र्रुवे॥ 46॥
भावार्थ : अनुवासन बस्ति का उपयोग करने पर भी आहारादिक में (अग्निमांद्य आदि) कोई
दोष नहीं आता है। इसलिए इस अनुवासन बस्ति को महर्षि लोग मुख्य बतलाते हैं। आगे हम आस्थापन
अनुवासन बस्तियों की विधि रोग, वय अनुकूल प्रमाण के साथ-साथ बस्ति से युक्त पिचकारी का
लक्षण, उसके प्रयोग में आने वाले द्रव द्रव्य, उत्कृष्ट औषधि वगैरह का निरुपण करेंगे।
प्रतिज्ञा
जिनप्रवचनांबुधेर्विदितचारुसंख्याक्रमा। दिहापि गणनाविधि: प्रतिविधास्यते प्रस्तुत:॥
विचार्य परमागमादधिगतो बुधैर्गृह्यते। सुखग्रहणकारणादुरुतरार्थसंक्षेपत:॥ 47॥
भावार्थ : जैनशास्त्र रूपी समुद्र में बस्ति के विषय में गणना के जो निरूपण है, उसी को
अनुसरण करके यहाँ पर कथन किया जावेगा। बुद्धिमान लोग परमागम से विचार किए हुए विषय को
ही ग्रहण करते है। क्योंकि विस्तृत विषय को भी संक्षेप व सुलभता से जानने के लिए परमागम ही
साधन है।
बस्तिनेत्रालक्षण
ट्टढातिमृदुचर्मनिर्मितनिरास्रवच्छागल - प्रमाणकुडबाष्टकद्रवमितोरुबस्त्यन्वितम्।
षडष्टगुणसंख्यया विरचितांगुलीभि: कृत:। त्रिानेत्राविधिलक्षणं शिशुकुमारयूनां क्रमात्॥ 48॥
भावार्थ : निरूह व अन्वासन बस्ति देने के लिए एक ऐसी नेत्र (पिचकारी) बनावें, जो मजबूत
व मृदु चर्म से निर्मित, छिद्र रहित बस्ति से संयुक्त हो, जिसमें आठ कुडब (128 तोले) (?) द्रव पदार्थ
समा सके, जिसकी लम्बाई, बालकों के लिए 6 अंगुल, कुमारों के लिए 8 अंगुल, जवानों के लिए 10
अंगुल प्रमाण हो।
तथैकनय1-रत्न2-भेदगणितांगुलीसंस्थिताक्रमोन्नतसुकर्णिकान्यपि कनिष्ठिकानामिका॥
स्वमध्यमवरांगुलात्मपरिणाहसंस्कारिता-न्यनिंद्यपशुबालधिप्रतिमवर्तुलान्यग्रत:॥ 49॥
1. द्विविध नय-द्रव्यर्थिक पर्यायार्थिक, द्रव्य की विवक्ष करने वाला नय द्रव्यार्थिक व पर्याय की विवक्ष करने
वाला पर्यायार्थिक कहलाता है।
2. रत्नत्रय-सम्यग्दर्शन, सम्यग्रान, सम्यक् चारित्र, तत्वों पर यथार्थ विश्वास (Good Conduct) रखना सम्यग्दर्शन
तत्वों के यथार्थ रान (Good Knowledge) सम्यग्रान व हेयोपादेय रूप से तत्वों मे विवेक जागृति होकर
आचरण करना (Good Character) सम्यक् चारित्र कहलाता है।