Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश:
96
शाम्योपशांतिं च नरश्चभक्त्या। निनादभक्त्या जिनचंद्रभक्त्या॥
एवंविधो दूरत एव पापा-द्विमुच्यते किं खलु रोगजालै:॥ 28॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार के सदाचरणों से जो मनुष्य अपने आत्मा को निर्मल बना लेता है एवं
जो जिनागम व जिनेन्द्र के प्रति भक्ति करता है, वह मनुष्य शांति व सुख को प्राप्त करता है। उस मनुष्य
को पाप भी दूर से छोडकर जाते हैं, दुष्ट रोग जाल क्यों उसके पास में जायेंगे?
सर्वात्मना धमँपरो नरस्स्या-। त्तमाशु सवँ समुपैति सैख्यम्॥
पापोदयात्ो प्रभवंति रोगा-। धर्माच्चा पापा: प्रतिपक्षभावात्॥ 29॥
नश्यंति1, सर्वे प्रतिपक्षयोगा-द्विनाशमायांति किमत्राचित्राम्॥
भावार्थ : जो व्यक्ति सर्वप्रकार से धर्मपरायण रहता है, उसे संपूर्ण सुख शीघ्र आकर मिलते
हैं। (इसलिए, रोगी को, धर्म में रत रहना चाहिए) पाप के उदय से रोग उत्पन्न होते हैं। पाप और धर्म
ये दोनों परस्पर विरोधी है। धर्म के अस्तित्व में पापनाश होता है। क्योंकि धर्म पाप का प्रतिपक्षी है
अर्थात् पाप अपना प्रभाव धर्म के सामने नहीं बतला सकता। प्रतिपक्ष की प्रबलता होने पर अन्य पक्ष के
नाश होने में आश्चर्य क्या है।
रोगोपशमनार्थ, बाह्यामयतंर चिकित्सा
धर्मस्तथामयंतरकारणं स्या-। द्रोगप्रशांत्यै सहकारिपूरम्॥
बाह्यं विधानं प्रतिपद्यतेःत्रा चिकित्सितं सर्वमिहोभयात्म॥ 30॥
भावार्थ : इस कारण से रोग शांति के लिए धर्म अमयंतर कारण है। बाह्य चिकित्सा केवल
सहकारी कारण है उसका निरूपण यहाँ पर किया जायेगा। अत एव संपूर्ण चिकित्सा बाह्य और अमयंतर
के भेद से दो प्रकार की है।
बाह्यचिकित्सा
द्रव्यं तथा क्षेत्रमिहापि कालं। भावं समाश्रित्य नरस्सुखी स्यात्॥
स्नेहादिभिर्वा सुविशोषयुक्तम्। छेद्यादिभिर्वा निगृहीतदेह:॥ 31॥
भावार्थ : द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव का अनुसरण करके यथायोग्य स्नेहन, स्वेदन, वमन
विरेचन आदि कमोँ को तथा छेदन-भेदन आदि के योग्य रोगों में छेदन, भेदन आदि क्रियायें करें तो रोग
पीडित मनुष्य सुखी होता है।
1. इस श्लोक के दो मूल प्रतियाँ को टटोलने पर भी दो ही चरण उपलब्ध हुए।