Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 169 (book page 97)

व्याधिसमुद्रेश:

168
170
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 97 चिकित्सा प्रशंसा चिकित्सितं पापविनाशनाथँ। चिकित्सितं धर्मविवृद्धये च। चिकित्सितं चोभयलोकसाधनं। चिकित्सितान्नस्ति परं तपश्च॥ 32॥ भावार्थ : रोगियों की चिकित्सा करना पाप नाश का कारण है। चिकित्सा से धर्म की वृद्धि होती है। चिकित्सा इह एवं परलोक में सुख देने वाली है। किं बहुना? चिकित्सा से उत्कृष्ट कोई तप नहीं है। चिकित्सा के उद्रेश्य तस्माच्चिाकित्सा न च काममोहान्नचार्थलोभान्नच मित्रारागात्॥ न शत्रुरोषान्नच बंधुबुध्या। न चान्यइत्यन्यमनोविंकारात्॥ 33॥ नचैव सत्कारनिमित्ततो वा। नचात्मनस्सद्यशसे विधेयम्॥ कारुणयबुद्धया परलोकहेतो। कर्मक्षयाथँ विदधीत विद्वान्॥ 34॥ भावार्थ : इसलिए वैद्य को उचित है कि वह काम और मोह बुद्धि से चिकित्सा कभी नहीं करें। द्रव्य के लोभ से, मित्रानुराग से, शत्रुरोष से, बंधु बुद्धि से, एवं अन्य मनोविकारों से युक्त होकर वह चिकित्सा में प्रवृत्त नहीं होवें। आदर सत्कार की इच्छा से, अपने यश के लिए भी वह चिकित्सा नहीं करें। केवल रोगियों के प्रति दयाभाव से एवं परलोक साधन के लिए एवं कर्मक्षय होने के लिए विद्वान् वैद्य चिकित्सा करें। निरीह चिकित्सा का फल एवं कृता सर्वफलप्रसिद्धिं। स्वयं विदध्यादिह सा चिकित्सा॥ सम्यक्कृता साधु कृषिर्यथाथँ। ददाति तत्पूरुषदैवयोगात्॥ 35॥ भावार्थ : इस प्रकार उपर्युक्त उद्रेश्य से की हुई चिकित्सा उस वैद्यको सर्व फल को स्वयं देती है। बिन चाहे उसे धन यश सब कुछ मिलते हैं। जिस प्रकार अच्छी तरह की हुई कृषि बल के पैरुष व दैवयोग से स्वयं धन संचय कराती है, उसी प्रकार शुद्ध हृदय से की हुई चिकित्सा वैद्य को इह व पर लोक में समस्त सुख देती है। चिकित्सा से लाभ क्वचिच्चा धमँ क्वचिदर्थलाभं। क्वचिच्चा कामं क्वचिदेव मित्राम्॥ क्वचिद्यशस्सा कुरुते चिकित्सा। क्वचित्सदमयासविशारदत्वम्॥ 36॥ भावार्थ : उस चिकित्सा से वैद्य को कहीं धर्म (पुणय) की प्राप्ति होगी। कहीं द्रव्यलाभ होगा। कहीं सुख मिलेगा। किसी जगह मित्रत्व की प्राप्ति होगी। कहीं यश का लाभ होगा और कहीं चिकित्सा