Skip to content

Chapter 7 · An outline of diseases

PDF page 167 (book page 95)

व्याधिसमुद्रेश:

166
168
Open chapter 7 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / व्याधिसमुद्रेश: 95 चन्दोबा (मच्छरदानी) हो। शयनविधि स्निग्धै: स्थिरैबँधुभिरप्रमत्ौ-रनाकुलैस्साधु विधाय रक्षाम्॥ प्राग्दकिं्षणाशानिहितोत्तमांगशशयीत तस्मिन् शयने सुखार्थी॥ 23॥ भावार्थ : मित्रजन, स्थिर चित्त वाले, बंधु, सतर्क और शांत मनुष्यों के द्वारा रोगी की रक्षा होनी चाहिए। सुख की इच्छा से वह रोगी उस पलंग पर पूर्व या दक्षिण दिशा के तरफ मस्तक करके शयन करें। रोगी की दिनचर्या प्रात: समुत्थाय यथोचितात्मा। नित्यैषधाहारविचारधर्म:॥ आस्तिक्यबुद्धिस्सतताप्रमत्तस्सर्वात्मना वैद्यवचोःनुवर्ती॥ 24॥ भावार्थ : प्रात:काल उठकर प्रतिनित्य अपने योग्य औषधि और आहार के विषय में वह विचार करें कि किस समय कौन-सी औषधि लेनी है, क्या खाना चाहिए आदि। आस्तिक्य बुद्धि रखें और सदा सावधान रहें। एवं सर्व प्रकार से वैद्य के अभिप्रायानुसार ही अपना आहारविहार आदि कार्य करें। यमैश्च सर्वैर्नियमैरूपेतो। मृत्युंजयामयासरतो जितात्मा॥ जिनेन्द्रबिंबार्चनयात्मरक्षां। दीक्षमिमां सावधिकां गृहीत्वा॥ 25॥ भावार्थ : प्रतिनित्य यम या नियम व्रतों से युक्त रहें। मृत्युंजयादि मंत्रों को जपते रहें। इन्द्रियों को वश में रखें। जिनेन्द्र बिंम्ब की पूजा से मैं अपनी आत्मरक्षा कर लूँगा, इस प्रकार की नियम दीक्ष को लेवें। दिवा निशं धर्मकथास्स श्रृणवन्। समाहितो दानदयापरश्च॥ शांतिं पयोमृष्टरसान्नपानैस्संतर्पयन्साधुमुनींद्रवृंदम्॥ 26॥ भावार्थ : रातिं्रदिन धर्म कथाअों को सुनते हुए सदाकाल दया और दान में रत रहें। सदा सुंदर मिष्ट रस अन्न पान आहारों से संतुष्ट करता हुआ शान्ति पूर्वक साधु मुनीन्द्र समूह को करता रहे। सदातुरस्सर्वहितानुरागी। पापक्रियाया विनिवृत्तवृत्ति:॥ वृषान्विमुंचन्नथदेहिनश्च (?) विमोचयन्बंधनपंजरस्थान्॥ 27॥ भावार्थ : सदा रोगी सबका हितैष्ी बने और सबसे प्रेम रखें। सर्व पाप क्रियाओं को बिल्कुल छोड देवे धर्म से च्युत हुये प्राणियों के (?)। बंधन व पंजर में बद्ध चूहे व अन्य प्राणियों को दया से छुडावें।