Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसायनविधि:
85
ब्राहादि रसायन
ब्राह्ीं मंडूकपर्णीमधिकतरवचाशर्कराक्षीरसर्पि-।
र्मिश्रां संख्याक्रमेण प्रतिदिनममलस्सेवमानो मनुष्य:॥
रोगान्सर्वािन्नहंति प्रकटतरबलो रूपलावणययुक्तो।
जीवेत्संवत्सराणां शतमिह सकलग्रन्थतत्वार्थवेदी ॥ 54॥
भावार्थ : ब्राह्ी, मजीठ एवं बच इनको चूर्ण कर प्रतिदिन शुद्ध चित्त से घी, दूध, शक्कर के
साथ सेवन करने वाला मनुष्य निरोगी बन जाता है। उसकी शक्ति बढती है, सौंदर्य से युक्त होकर एवं
सम्पूर्ण शास्त्रों को जानने वाला विद्वान् होकर सै वर्ष तक जीता है।
वज्रादि रसायन
वज्री गोक्षुरवृद्धदारुकशतावर्यश्च गंधाग्निका।
वर्षाभूसपुनर्नवाघृतकुमारी - त्युक्तदिव्यौषधीन्॥
ह्त्वा चूर्णितमक्षमात्रामखिलं प्रत्येकशं वा पिबन्।
नित्यं क्षीरयुतं भविष्यति नरश्चंद्रार्कतेजोःधिक:॥ 55॥
भावार्थ : गिलोय, गोखरु , विधारा शतावरी, काली अगर, भिलावा, रक्तपुनर्नवा, श्वेतपुनर्नवा,
बाराहीकंद, बडी इलायची, इन दिव्य औषधियों को समभाग लेकर चूर्ण करें। इस चूर्ण को एक-एक
तोला प्रमाण प्रतिनित्य सेवन कर ऊपर से दूध पी लेवें। अथवा उपरोक्र, एक-एक औषधियों के चूर्ण
को दूध के साथ सेवन करना चाहिए। इसके प्रभाव से मनुष्य चन्द्र-सूर्य से भी अधिक कांति वाला बन
जाता है।
रसायन सेवन करने का नियम
मद्यं, मासं, कषायं कटुकलवणंसक्षररूक्षम्लवगँ।
त्यक्त्वा सत्यव्रतस्सन् सकलतनुभृतां सद्रयाव्याप्ततात्मा॥
क्रोधायासव्यवायाताप - पवनविरुद्धाशनाजीर्णहीन:।
शशवत्सर्वराभक्रो मुनिगणवृषभापूजयेदैषदार्थी॥ 56॥
भावार्थ : औषध से निरोग बनने की इच्छा रखने वाला जीव सबसे पहले मद्य, माँस, कषायला
पदार्थ तीखा (चरपरा) नमकीन, यवक्षर आदि क्षर, रूक्ष पदार्थ और हर प्रकार के खट्टे रसों को
छोडकर एवं क्रोध, परिश्रम, मैथुन, धूप, वायु, विरुद्ध भोजन, अजीर्ण बाधा इत्यादि कष्ट से रहित
होकर, सत्यव्रत में दृढ रहें। सभी प्राणियों के ऊपर दया रखें। सदा काल सर्वरा तीर्थङ्रों के प्रति भक्ति
करते हुए मुनिगण व धर्म की उपासना करें। इस उपरोक्त आचरण को पालन करते हुए जो रसायन सेवन
करता है, वह उन रसायनों के पूर्ण गुण को पाता हैं।