Skip to content

Chapter 6 · Rejuvenation

PDF page 156 (book page 84)

रसायनविधि:

155
157
Open chapter 6 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसायनविधि: 84 तरह उसका मुँह बाँधकर बरसात के दिनों में घर के बीच में रहने वाली धान्य की राशि में रखना चाहिए। बरसात का मैसम निकल जाने के बाद इसको निकाल लेवें। तत् पश्चात् वमन, विरेचन आदि पंचकमोँ के द्वारा शरीर की शुद्धि व प्रयत्नपूर्वक दान करके, देवपूजा आदि सत्कमोँ को करें। तदनंतर इस रसायन को प्रात: प्रतिदिन एक तोले के प्रमाण से सेवन करें। जीर्ण होने के बाद घी दूध के साथ भोजन करना चाहिए। तैलामयंग, स्नान, शरीर को चंदन लेपन आदि करना चाहिए। रहने का स्थान भी सुंदर बनाना चाहिए। इस प्रकार एक महिना करें तो उसका शरीर अतिसुंदर बनता है, शरीर के सर्व रोग दूर होते हैं तथा स्त्रियों को प्रिय होता है। बलारसायन यत्नाiलामूलातुलां विशोष्य। धूलीकृतां शुद्धतनु: पलार्धम्॥ नित्यं पिबेदुग्धविमिश्रितं त। ज्जीर्णे घृतक्षीरयुतान्नभुक्ति:॥ 50॥ भावार्थ : खरैटी की जड को अच्छी तरह सुखाकर उसे चूर्ण करें। वमन आदि से शरीर की शुद्धि करके उसे नित्य दो तोले दूध के साथ सेवन करें। जीर्ण होने के बाद घी दूध से भोजन करें। नागबलादि रसायन पिबेत्तथा नागबलातिपूर्व-। बलातिचूणँ पयसा प्रभाते॥ भवेद्विदार्याश्च पिबेन्मनुष्यो। महाबलायुष्ययुतो वपुष्मान्॥ 51॥ भावार्थ : इसी प्रकार गंगेरन, सहदेईका (कंघी) चूर्ण कर दूध के साथ व विदारिकन्द के चूर्ण को दूध के साथ उपयोग करें तो शरीर में बल बढता है। दीर्घायु होता है, शरीर सुंदर बनता है। वाकुची रसायन गुडान्वितं वाकुचिबीजचूर्ण-मयोघटन्यस्तमतिप्रयत्नात्॥ निधाय धान्ये भुवि सप्तरात्रां। व्यपेतदोषोःक्षफलप्रमाणम्। प्रभ़य तच्छीतजलानुपानं। रसायनाहारविधानयुक्त:॥ निरामयस्सर्वमनोहरांग-स्समाशतं जीवति सत्वयुक्त:॥ 53॥ भावार्थ : गुड से युक्त बाकुची बीज के चूर्ण को लोहे के घडे में बहुत यत्नपूर्वक रखकर धान की राशि व भूमि में, अथवा जमीन में गडुा खोदकर, उसमें धान भरकर, उसके बीच में रखे। तदनंतर शुद्ध शरीर होकर (वमन विरेचनादि से शुद्ध होकर) वह बहेडा के फल के बराबर रोज लेवें व ऊपर से ठणडा पानी पी लेवें। जीर्ण होने पर रसायन सेवन करने के समय में जो भोजन (दूध, घी, भात) आदि बतलाया है उसको सेवन करें। इस रसायन को जो सेवन करता है, वह मनुष्य निरोग होकर सुंदर शरीर वाला बनता है एवं महाबलशाली होकर सै वर्ष तक जीता है।