Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
33
भावार्थ : वह औषधि स्वल्प क्यों न रहे, परन्तु सुरूप, सुरस, सुगंध, सुखकारक, स्वादिष्ट,
पथ्य रूप, शुद्ध व साक्षत् फलप्रद होती है, वही प्रशस्त है। ऐसी औषधि चिकित्सा कर्म के लिए
संग्रहणीय है।
परीक्ष पूर्वक ही औषध प्रयोग करना चाहिए
एवंविधं भेषजमातुराग्नि - व्याधिस्वरूपं सुनिरी़य दत्तं।
रोगािन्नहंत्याशु तदातिघोरान्। हीनाधिकं तद्विफलादिदोषं॥ 35॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार की निर्दोष औषधि का प्रयोग यदि रोगी की अग्नि, वय, बल, देश,
काल, रोग स्वरूप आदि को देखकर किया गया तो वह शीघ्र भयंकर रोगों को भी नाश करती है। यदि
औषध दोष सहित हो या अग्नि आदि का विचार न करके प्रयोग किया जाये तो विफल होता है।
अधिक मात्रा से औषधि प्रयोग करने का फल
मूच्र्छामदग्लानिविदाहतोदात्याध्यानविष्टंमाविमोहनादीन्।
मात्राधिकं ह्यैषधमत्र दत्तं। कुर्यादजीणँ विषमाग्नितां च॥ 36॥
भावार्थ : मात्रा से अधिक औषधि का प्रयोग करें तो मूच्र्छा, मद, ग्लानि, दाह पीडा,
अफराना, मल का अवरोध, भ्रम एवं अजीर्ण व विषमाग्नि आदि अनेक रोगों की उत्पत्ति होती है।
औषध प्रयोग विधान
हीनं त्वकचििंत्करतामुपैति तस्मात्समं साधु नियोजनीयं।
दत्वाल्पमल्पं दिवसत्रायेण मात्रां विदध्यादिह दोषशांत्यै॥ 37॥
भावार्थ : यदि हीन मात्रा से औषधि प्रयोग किया जाय तो वह फलकारी नहीं होता है इसलिए
(न हीन मात्रा हो न अधिक) सम मात्रा से ठीक-ठीक प्रयोग करना चाहिए। (प्रयत्न करने पर भी,
अग्नि आदि का प्रमाण स्पष्ट मालूम न हो तो) दोष शांति के लिए, अल्प मात्रा से आरम्भ कर थोडा-
थोडा तीन दिन तक बढाकर, योग्य मात्रा का निश्चय कर लेना चाहिए।
जीर्णाजीर्ण औषध विचार
सर्वाणि साद्र्राणि वरैषधानि वीर्याधिकानीति वदंति तजरा:।
सर्पिर्विडंगा: सह पिप्पलीभिर्जीणा भवंत्युत्तमसद्गुणाढच्या:॥ 38॥
भावार्थ : सम्पूर्ण आद्र्र अर्थात् नये औषधियों में अधिक शक्ति है, ऐसा तजरा लोग कहते हैं।
लेकिन विडंग, पीपल और घी, ये पुराने होने पर नये की अपेक्ष विशोष गुण युक्त होते हैं।
स्थूल आदि शरीर भेद कथन
सूत्रक्तमाद्धेषजसंविधानमुक्त्वा तु देहप्रविभागमाह।
स्थूल: कृशो मध्यमनामकश्च तत्रा प्रधानं खलु मध्यमाख्यम्॥ 39॥