Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
32
औषधि ग्रहणार्थ अयोग्य क्षेत्र
देवालयं प्रेतगणाधिवासं। शीतातपात्यंतहिमाभिभूतम्।
तोयावगाढं विजलं विरूपं। निस्साररूक्षक्षुपवृक्षकल्पम्॥ 29॥
क्षेत्रं दरीगुह्यगुहाप्रभूतं। दुगँधसांद्रं सिकतातिगाढम्।
वजयँ सदा नीलसितातिरक्तं। भस्माभ्रकापोतकनिष्ठवर्णम्॥ 30॥
भावार्थ : देवालय भूतप्रेतादि के निवास भूमि (शमशान आदि) अत्यन्त शीत प्रदेश, अत्यन्त
उष्ण प्रदेश अत्यन्त हिमयुक्त प्रदेश, अत्यधिक जल युक्त प्रदेश, निर्जल, विरूप प्रदेश, निस्सार रूक्ष,
क्षुद्र वृक्षों के समूह से युक्त, ऐसे पर्वत, पर्वतों के अत्यधिक गुह्य (अंधकारमय) गुफा, दुगँध से युक्त,
अधिक बालू रेत सहित, नील, सफेद, अत्यन्त लालवर्ण, भस्म वर्ण, आकाश वर्ण व कबूतर का वर्ण
आदि नीच वणोँ से युक्त क्षेत्र औषध ग्रहण करने के लिए अयोग्य है अर्थात् ऐसे प्रदेशाें में उत्पन्न औषध
ग्राह्य नहीं हो सकता है।
औषध ग्रहणार्थ प्रशस्तक्षेत्र
स्निग्धप्ररोहाकुलफुल्लवल्ली लीलाफलालोलमहीरुहाख्यम्।
माधुर्यसैंदर्यसुगंधबंधि प्रस्पष्टपुष्टोरुरसप्रधानं॥ 31॥
सुस्वादुतोयं सुसमं सुरूपं साधारणं सर्वरसायनाढच्यम्।
क्षेत्रं सुकृष्णं मृदुसप्रसन्नं र्ोयं सदा ह्यैषधसंग्रहाय॥ 32॥
भावार्थ : जहाँ पर नये-नये अंकुरों से व्याप्त प्रफुल्लित लतायें उत्पन्न होती हों, फल भरित वृक्ष
हों, सर्वत्र मधुरता, सुंदरता व सुगंधी छा रही हो, जहाँ पर मधुर आदि श्रोष्ठ रस अधिक मात्रा से व्याप्त
हो, जहाँ का पानी अत्यन्त स्वादिष्ट हो, जो समशीतोष्ण प्रदेश हो, सुरूप हो, सर्व रसायनों से युक्त
साधारण देश हो, काले वर्ण युक्त मृदु व प्रसन्न जमीन हो, ऐसा क्षेत्र औषध संग्रह के लिए योग्य है।
सुक्षेत्रोत्पन्न अप्रशस्त औषधि
अत्रापि संजातमहैषधं यद्रावानलाद्यातपतोयमार्गै:।
शस्त्राशनिप्रस्फुटकीटवातै: संबाध्यमानं परिवर्जनीयं॥ 33॥
भावार्थ : ऐसे सुक्षेत्र में भी उत्पन्न उत्तम औषधि, दावानल, धूप, जल आदि से और शस्त्र,
बिजली, कीडे, हवा आदि कारणों से दूषित हुई हो तो उसे भी छोड देनी चाहिए।
प्रशस्त औषधि का लक्षण
स्वल्पं सुरूपं सुरसं सुगंधं। मृष्टं सुखं पथ्यतमं पवित्रम्।
साक्षत्सदा दृष्टफलं प्रशस्तं। संप्रस्तुताथँ परिसंगृहितं॥ 34॥