Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
34
भावार्थ : इस प्रकार औषधि के सम्बन्ध में आगमानुसार कथन कर अब देह के भेद को कहेंगे।
वह देह, कृश, स्थूल व मध्यम के भेद से तीन प्रकार का है। उसमें मध्यम नामक देह प्रधान है।
प्रशस्ताप्रशस्त शरीर विचार
स्थूल:कृशश्चाप्यतिनिंदनीयै भाराश्वयानादिषु वर्जनीयै।
सर्वास्ववस्थास्वपि सर्वथेष्ट: सर्वात्मना मध्यमदेहयुक्त:॥ 40॥
भावार्थ : स्थूल व कृश देह अत्यन्त नदिं्य है एवं भारवहन, घोडे की सवारी आदि कार्य में ये
दोनों शरीर अनुपयोगी है। सर्व अवस्थाओं में, सर्व तरह से, सर्वथा मध्यम देह ही उपयोगी है।
स्थूलादि शरीर की चिकित्सा
स्थूलस्य काश्यँ करणीयमत्रा रू़यैषधैर्भोजनपानकाद्यै:।
स्निग्धैस्तथा पुष्टिकरै:कृशस्य पथ्यैस्सदा मध्यमरक्षाणं स्यात्॥ 41॥
भावार्थ : सदा रूक्ष औषधि, भोजन-पान आदिकों से स्थूल शरीर को कृश करना चाहिए, कृश
शरीर को स्निग्ध तथा पुष्टिकर औषधि, अन्न-पानों से पुष्ट बनाना चाहिए और पथ्य सेवन से मध्यम
देह का रक्षाण करना चाहिए अर्थात् स्थूल व कृश होने नहीं देवें।
साध्यासाध्य विचार
दोष्ै: स्वभावाच्चा कृशत्वमुक्तं दोषोद्धवं साध्यतमं वदंति।
स्वाभाविकं कृच्छ्रतमं नितांतं यत्नाच्चा तiृंहणमेव कायँ॥ 42॥
भावार्थ : कृश शरीर एक तो दोषों से उत्पन्न दूसरा स्वाभाविक, इस प्रकार दो भेद से युक्त है।
दोषों से उत्पन्न साध्य कोटि में है, परन्तु स्वाभाविक कृश, अत्यन्त कठिना साध्य है। उसको प्रयत्न कर
पोषण करना ही पर्याप्त है।
स्थूल शरीर का क्षीणकरणोपाय
स्थूलस्य नित्यं प्रवदंति तजरा विरेचनैर्योगविशोषजातै:।
रू़ै: कषायै: कटुतिक्तवर्गैराहारभैषजयविधानमिष्टं॥ 43॥
भावार्थ : स्थूल शरीर वाले को (कृश करने के लिए) विरेचन के नाना प्रकार का योग, रूक्ष,
कषाय, कटु, तिक्तादिक औषधिवर्ग, व तत्सदृश आहार ग्रहण आदि उपयुक्त हैं, ऐसा आयुर्वेदरा लोग
कहते हैं-
क्षीण शरीर को समकरणोपाय
क्षीणस्य पानीयमत: प्रशस्तं। भुक्त्वोत्तरं क्षीरमपीह देयम्।
नस्यावलेहै: कवलग्रहैर्वा। नित्यं तदग्नि: परिरक्षाणीय:॥ 44॥