Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
7
विशिष्ट अवयक के समंत्रक हवन का वर्णन किया गया है। यजुर्वेद ब्राहाण व आरणय को में विशोषत: ऐतरेय
ब्राहाणों में शारीरिक संरा बहुत से स्थान पर आ गयी है। वैदिक वाडं्मय का प्रसार जिस प्रकार होता गया उसी
प्रकार भिन्न-भिन्न विषयों का ग्रंथ संग्रह भी बढने लगा। इसी समय आयुर्वेद का स्वतंत्र ग्रंथ या संहिता शास्त्र
का अग्नि वेशाधिकों में निर्माण किया। जैनागमों का विशोषत: विस्तार इसी काल में हुआ एवं उन्होंने भी
आयुर्वेद संहिता का निर्माण इसी समय किया। कल्याणकारक ग्रंथ, उसकी भाषा, विषय वर्ण शैली, तत्व
प्रणाली इत्यादि विचारों से वह वाग्भट के बाद नंतर का ग्रंथ होगा यह अनुमान किया जा सकता है। परंतु
अग्निवेश, जंतुकर्ण, क्षरप्राणी, भेल पाराशर, इनकी संहितायें अत्यन्त प्राचीन है। इनमें से अग्निवेश संहिता को
दृढबल व चरक ने संस्कृत कर व बढाकर आज जगत् के सामने रखा है। यह ग्रंथ आज चरक संहिता के नाम
से प्रसिद्ध है। चरकसंहिता की भाषा अनेक स्थानों में औपनिषदिक भाषा से मिलती-जुलती है। इस चरक का
काल ई.सं. के पूर्व हजार से डेढ हजार वर्ष पयँत होना चाहिए, इस प्रकार विद्वानों का तर्क है। चरक की संहिता
तात्कालीन वैद्यक का सुंदर नमूना है। चरक संहिता में अग्निवेश का भाग कितना है, दृढबल का भाग कितना
है और स्वत: चरक का अंश कितना है, यह समझाना कठिन है।
फिर भी प्रथम अध्याय के न्याय वैशोषिक तत्व का समावेश, ग्यारहवें अध्याय के तीन एषणा का
कथन कर उसकी सिद्धि के लिए प्रमाण सिद्धि का भाग, आत्रेय भद्रकाप्यीय अध्याय के क्षणभंगी न्याय, इन
भागों को चरक ने प्रतिसंस्कार किया तब समावेश किया मालूम होता है। कारण की वैदिक व औपनिषदिक
काल में न्यायवैशोषिक का उदय नहीं हुआ था और बैद्धों का उदय तो प्रसिद्ध ही है। चरक संहिता ग्रंथ
विशोषत: कायचिकित्सा-विषयक है। उसके सर्व भागों में इसी विषय का प्रतिपादन है। चिकित्सा का तात्विक
विषय व प्रत्यक्ष-कर्म का ऊहापोह बहुत अच्छी तरह चरक ने किया है। कल्याणकारक ग्रन्थ का चिकित्सा
विषयक मधु, मद्य, माँस के भाग को छोडकर बहुत अंश में चरक से मिलता जुलता है।
शल्य चिकित्सा आयुर्वेद के अंगों में एक मुख्य अंग है। शल्यचिकित्सा का प्रतिपादन व्यवस्थित व
शास्त्रीय पद्धति से सुश्रुताचार्य ने किया है। इससे पहले भी उपधेनु, उरभ्र, पुष्कलावत आदि सज्जानों के शाल्यतंत्र
(Treatises on Surgery) बहुत से थे। परंतु सबको व्यवस्थित संग्रह करने का श्रोय सुश्रुताचार्य को मिल
सकता है। सुश्रुत ने अपने ग्रंथ में शवच्छेदन से लेकर सर्व प्रत्यक्ष-शरीर का परिरान करने के सम्बन्ध में काफी
प्रकाश डाला है। शल्यतंत्रकार अर्थात् वैद्य ने ““पाटयित्वा मृतं सम्यक् ”” शरीर रान प्राप्त करें, इस प्रकार का
दंडक सूत्र का सुश्रुत ने अपनी संहिता में प्रतिपादन किया है। सुश्रुत के पहले व तत्समय में अनेक तंत्र ग्रंथकार
हुए हैं। जिन्होंने शरीर रान लिए के विशोष प्रयत्न किया था। ऐसे ही ग्रंथकारों के प्रयत्न से शरीर रान का
निर्माण हुआ है। सैश्रुत-शरीर का अनुवाद आगे के अनेक ग्रंथकारों ने किया है। सुश्रुत शरीर काय चिकित्सक
व शस्त्र चिकित्सक के लिए उपयोगी है। सुश्रुत ने इस शरीर के आधार पर शल्य तंत्र का निर्माण कर उसका
विस्तार किया है। अनेक प्रकार के शस्त्र, यंत्र, अनुयंत्र आदि का वर्णन सुश्रुत ग्रंथ में मिलता है। अष्टविध शस्त्र
कर्म किस प्रकार करना चाहिए व पश्चात् कर्म किस प्रकार करना चाहिए आदि बातों का ऊहापोह इस संहिता
में किया गया है। शस्त्र क्रिया के पहले के क्रिया व शस्त्र क्रिया के बाद की व्रणरोपणादि क्रियाओं का जिस
उत्तम पद्धति से वर्णन किया गया है, उसमें आधुनिक शस्त्र विद्या प्रवीण विद्वानों को भी बहुत कुछ सीखने
लायक है और शस्त्रकर्म प्रवीण पाश्चात्य वैद्यों ने सुश्रुत की पद्धति को Indian Methods के नाम से लिया