Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:
2
अत्रोपपादचरमोत्तमदेहिवर्गा: पुणयाधिकास्त्वनपवत्र्यमहायुषस्ते।
अन्येःपवत्र्यपरमायुष एव लोके तेषां महद्ध्यमभूदिह दोषकोपात्॥ 4॥
भावार्थ : इस क्षेत्र को भोगभूमि का रूप पलटकर कर्मभूमि का रूप मिला। फिर भी
उपपादशरया में उत्पन्न होने वाले देवगण, चरम व उत्तम शरीर को प्राप्त करने वाले पुणयात्मा, अपने पुणय
प्रभाव से विष, शस्त्रादिक से अपघात नहीं होने वाले दीर्घायुष्ी शरीर को ही प्राप्त करते हैं। परन्तु यहाँ
वर्तमान में विष, शस्त्रादिक से घात होने योग्य शरीर को धारण करने वाले भी बहुत से मनुष्य उत्पन्न
होने लगे हैं। उनको वात, पित्त व कफ के उद्रेक से महाभय उत्पन्न होने लगा है।
देव। त्वमेव शरणं शरणागताना - मस्माकमाकुलधियामिह कर्मभूमै
शीतातितापहिमवृष्टिनिपीडितानां कालक्रमात्कदशनाशनतत्पराणाम्॥ 5॥
भावार्थ : स्वामिन्। इस कर्मभूमि की हालत में हम लोग ठणडी, गर्मी व बरसात आदि से
पीडित होकर दु:खी हुए हैं एवं कालक्रम से हम लोग मिथ्या आहार-विहार का सेवन करने लगे हैं।
इसलिए देव। आप ही शरणागतों के रक्षाक हैं।
नानाविधामयभयादतिदु:खिताना - माहारभेषजनिरुक्रिमजानतां न:।
तत्स्वास्थ्यरक्षाण-विधानमिहातुराणां का वा क्रिया कथ्यतामथ लोकनाथ।॥ 6॥
भावार्थ : त्रिलोकीनाथ। इस प्रकार आहार, औषधि आदि के क्रम को नहीं जानने वाले व
अनेक प्रकार के रोगों के भय से पीडित हम लोगों के रोग को दूर करने और स्वास्थ्य रक्षाण करने का
उपाय क्या है ? कृपया आप बतलावें।
भगवान् की दिव्यधवनि
विराप्य देवमिति विश्वजगद्धितार्थ तूष्णीं स्थिता गणधरप्रमुखा: प्रधाना:।
तस्मिन्महासदसि दिव्यनिनादयुक्ता वाणी ससार सरसा वरदेवदेवी॥ 7॥
भावार्थ : इस प्रकार भगवान् आदिनाथ स्वामी से, जगत् के हित के लिए वृषभसेन गणधर,
भरतचक्रवर्ती आदि प्रधान पुरुष निवेदन कर अपने स्थान में स्वस्थ रूप से बैठ गए। तब उस समवसरण
में भगवंत की साक्षत् पट्टरानी के रूप में रहने वाली सार सहित सरस शारदादेवी दिव्यधवनि के रूप
में बाहर निकली।
वस्तु चतुष्टय निरूपण
तत्रादित: पुरुषलक्षणमामयानामप्यैषधान्यखिलकालविशोषणं च।
संक्षेपत: सकलवस्तुचतुष्टयं सा सर्वरासूचकमिदं कथ्यांचकार॥ 8॥
भावार्थ : वह सरस्वती देवी (दिव्यधवनि) सबसे पहले पुरुष, लक्षण, रोग, औषध और काल