Skip to content

Chapter 1 · The descent of the science

PDF page 73 (book page 1)

72
74
Open chapter 1 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

श्री उग्रादित्याचार्यकृतं कल्याणकारकम् हिंन्दीभाषानुवादसहितम् मंगलाचरण व आयुर्वेदोत्पत्ति श्रीमन्सुरासुरनरेन्द्रकिरीटकोटि - माणिक्यरशिमनिकरार्चितपादपीठ:। तीर्थाधिपो जितरिपुर्वृषभो बभूव साक्षदकारणजगत्त्रितयैकबंधु:॥ v॥ भावार्थ : जिनका पादपीठ ऐश्वर्य सम्पन्न देवेन्द्र, भवनवासी, व्यन्तर व जयोतिषेन्द्र एवं चक्रवर्ती के किरीट में लगे हुए पज्ञराग रत्नों की कांति से पूजित हैं, जिन्होंने इस भरतखणड में सबसे पहले मोक्षमार्ग का उपदेश दिया है व रानावरणादि कर्मरूपी शत्रुओं को जीत लिया है, ऐसे तीन लोक के प्राणियों के साक्षत् अकारण बंधु श्री ऋषभनाथ स्वामी सबसे पहले तीर्थङ्कर हुए। भगवान् आदिनाथ से प्रार्थना तं तीर्थनामधिगम्य विनम्य मूधर्ना सत्प्रातिहार्यविभवादिपरीतमूर्तिम्। सप्रश्रयं त्रिकरणोरुकृतप्रणामा: पप्रच्छुरित्थमखिलं भरतेश्वराद्या:॥ 2॥ भावार्थ : अशोकवृक्ष, सुरपुष्पवृष्टि, दिव्यधवनि, छत्र, चँवर, रत्नमय सहिांसन, भामणडल व देवदुन्दुभि रूप अष्ट महाप्रातिहार्य व बारह प्रकार की सभाओं से वेष्टित श्री ऋषभनाथ तीर्थङ्र के समवसरण में भरतचक्रवर्ती आदि ने पहुँच कर विनय के साथ त्रिकरण शुद्धि से त्रिलोकीनाथ को नमस्कार किया एवं निम्न प्रकार से पूछने लगे। प्राग्भोगभूमिषु जना जनितातिरागा: कल्पद्रुमार्पितसमस्तमहोपभोगा; दिव्यं सुखं समनुभूय मनुष्यभावे स्वगँ ययु:पुनरपीष्टसुखं सुपुणया:॥ 3॥ भावार्थ : प्रभो। भोगभूमि में पहले, दूसरे, तीसरे काल में जब यहाँ भोगभूमि की दशा थी, लोग परस्पर एक दूसरे को अत्यन्त स्नेह की दृष्टि से देखते थे एवं उन्हें कल्पवृक्षों से अनेक प्रकार के इच्छित सुख मिलते थे। मनुष्यभव में जन्म भर उत्कृष्ट से उत्कृष्ट सुख भोगकर वे पुणयात्मा भोगभूमिज जीव इष्ट सुख प्रदायक स्वर्ग को प्राप्त होते थे।