Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:
3
इस प्रकार समस्त आयुर्वेद शास्त्र को चार भेद से विभक्त करती हुई, इन वस्तु चतुष्टयों के लक्षण, भेद,
प्रभेद आदि सम्पूर्ण विषयों को, संक्षेप से वर्णन करने लगी जो कि भगवान् के सर्वरात्व को सूचित करता
है।
आयुर्वेद शास्त्रा का परम्परागमन क्रम
दिव्यधवनिप्रकटितं परमार्थजातं साक्षत्तथा गणधरोःधिजगे समस्तम्।
पश्चात् गणाधिपनिरुपितवाक्प्रपंच-मष्टार्धनिर्मलधियो मुनयोःधिजग्मु:॥ 9॥
भावार्थ : इस प्रकार भगवान् की दिव्यधवनि द्वारा प्रकटित (आयुर्वेद सम्बन्धी) समस्त तत्वों
को (चार प्रकार के) साक्षत् गणधर परमेष्ठी ने जान लिया। तदनन्तर गणधरों के द्वारा निरूपित वस्तु
स्वरूप को निर्मल मति, श्रुत, अवधि व मन:पर्ययरान को धारण करने वाले योगियों ने जान लिया।
एवं जिनांतरनिबंधनसिद्धमार्गा - दायातमायतमनाकुलमर्थगाढम्।
स्वायंभुवं सकलमेव सनातनं तत्-साक्षच्छ्र‰तं श्रुतदलै:श्रुतकेवलिमय:॥ 10॥
भावार्थ : इस प्रकार यह सम्पूर्ण आयुर्वेद शास्त्र ऋषभनाथ तीर्थङ्र के बाद, अजित आदि
महावीर तीर्थङ्र पयँत चला आया है, (अर्थात् चौबीसों तीर्थङ्रों ने इसका प्रतिपादन किया है) अत्यन्त
विस्तृत है, दोष रहित है एवं गम्भीर वस्तुविवेचन से युक्त है। तीर्थङ्रों के मुखकमल से अपने आप
उत्पन्न होने से स्वयम्भू है। बीजांकुर न्याय से (पूर्वोक्त क्रम से) अनादिकाल से चले आने से सनातन
है और गोवर्धन, भद्रबाहु आदि श्रुत केवलियों के मुख से, अल्पांगरानी या अंगांगरानी मुनियों द्वारा
साक्षत् सुना हुआ है। तात्पर्य-श्रुतकेवलियों ने, अन्य मुनियों को इस शास्त्र का उपदेश दिया है।
ग्रन्थकार की प्रतिज्ञा
प्रोद्याज्जिानप्रवचनामृतसागरान्त:- प्रोद्यत्तरंगनिसृताल्पसुशीकरं वा।
व़यामहे सकललोकहितैकधाम कल्याणकारकमिति प्रथितार्थ्युक्तम्॥ 11॥
भावार्थ : उमडते हुए जिनप्रवचन रूपी अमृत समुद्र के बीच में उठा हुआ जो तरंग है, उससे
निकली बूँदों के समान जो है, ऐसे समस्त प्राणियों के हित उत्पादन करने के लिए अद्वितीय स्थान ऐसे
अन्वर्थनाम से युक्त कल्याणकारक नामक ग्रन्थ को हम कहेंगे, इस प्रकार आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं।
1. तात्पर्य यह कि यह आयुर्वेदशास्त्र त्रिलोक हित तीर्थङ्रों के द्वारा प्रतिपादित है (इसलिए यह जिनागम है)
उनसे, गणधर, प्रतिगणधरों ने, इनसे श्रुतकेवली, इनसे भी बाद में होने वाले अन्य मुनियों ने यथाक्रम से इसको
जान लिया है। इस प्रकार परम्परागत शास्त्रों के आधार से अथवा उनका सारस्वरूप, इस कल्याणकारक नामक
ग्रन्थ को उग्रादित्याचार्य प्रतिपादन करेंगे।