Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय:
633
है, हरिण ने हरिण को नहीं खाया है एवं वराहों ने वराह को खाकर पौष्टिकता को प्राप्ता नहीं की है। यही
अपहास्य कारण है। छागादिक प्राणी छागादिकों को खाकर ही पुष्ट होते हुए न देखे गए हैं और न वह
इष्ट ही है। परन्तु वे छागादिक प्राणी अनेक प्रकार के वृक्ष, घास,गुल्म, पौधो, लता रूपी औषधों को सेवन
करके ही अपने रोगों को उपशांत कर लेते हैं एवं संतुष्ट होकर, शुद्ध धातु युक्त होकर, पुष्ट रहते हुए, बहु
संतान वाले देखे जाते हैं। इसलिए तृणभक्षक प्राणियों के मल, मूत्रा, दूध आदिक औषधि के उपयोग में
ग्रहण किए जाते हैं। परन्तु मांसभक्षक प्राणियों के ग्रहण नहीं किए जाते हैं। इसी प्रकार कहा भी है-बकरी,
मेंढी, गाय, भैंस, घोडी, हथिनी, गधौया, ऊंठनी इस प्रकार आठ जाति के प्राणियों का दूध औषधि के कार्य
में कार्यकारी होते हैं। इसीलिए कहा मी है कि दूध आज (बकरी का)औंष्ठ(ऊंठनी का) गव्य, माहिष,
आविक, आश्वीय, गज संबंधी, मृग्य इस प्रकार आठ प्रकार से विभक्र है। इसी प्रकार कहा भी है।
मांस अभ़य ही है, क्योंकि वह मांसभक्षक प्राणियों के शरीर में दूषित होता है। अतएव उन
मांसमाक्षक प्राणियों के शरीर का मांस, दूध, मल, मूत्रा आदि को छोडकर तृणभक्षक प्राणियों का मल, मूत्रा,
दूध आदि जो आठ प्रकार की संख्या से जो कहे गए हैं, उन्हीं का ग्रहण औषधों में करने के लिए समस्त
शास्त्राों का कथन है।
इस प्रकार अनेक हेतु व दृष्टान्तों की परम्परा से मांस का कथन पूर्वापर विरोध दोष से दूषित है,
अत्यन्त कष्टदायक, अत्यन्त नीचतम, घृणा के योग्य व कृमि जनन के लिए उत्पत्ति स्थान व मूलतंत्रा के
व्याघातक है। अतएव उसका निराकरण किया गया है। परन्तु आजकल के वैद्य ऐसे पूर्वापर विरोध दोष
से दुष्ट मांस को छोडने में असमर्थ हैं। पूर्वाचायोँ के ग्रंथों में न रहने पर भी बीच के ही क्षुद्र हृदयों के द्वारा
यह बाद में मनुष्य, शिष्टों के द्वारा त्याज्य मधु, मद्य, मांस को सदा भक्षण करने की अभिलाषा करते हैं।
साथ ही दोष को आच्छादन करने के लिए एवं अन्य सज्जानों के चित्त को संतुष्ट करने के लिए हमेशा इस
प्रकार कहते हैं कि बहुसम्मत वैद्यशास्त्रा में मांसभक्षण करने के लिए मांसाधिकार का निर्माण नहीं किया
है। अपितुस्थावर जंगम पार्थिवादि द्रव्यों के रसवीर्य विपाक की शक्ति इस प्रकार की है, यह सूचित करने
के लिए मांस का गुण-दोष विस्तार के साथ विचार किया गया है। अतएव दोष नहीं है। इसके उत्तर में
आचार्य कहते हैं कि यह सब मांसभक्षण के दोष को ढकने के लिए प्रयुक्त वचन समूह मिथ्यात्व जाल
से कलंकित होकर देखा जाता है। क्यों ? स्ववचन से ही विरोध होने से। कारण कि आप लोगों ने मुक्त
कंठ से स्पष्ट प्रतिपादन किया है कि ““वैद्य को उचित है कि वह पहले स्वयं मांस को खाकर बाद में दूसरों
को उसके गुणदोष का प्रतिपादन करें””। इसी प्रकार कहा भी है - धान्य, मांस, फ ल, कंद व शाक आदि
पदाथोँ के गुण-दोष को कहने के पहले स्वत: वैद्य उनका स्वाद ले लेवें। बाद में उनका गुण दोष विचार
करें।
मांस भक्षक प्राणियों के मांस को मनुष्य विधि प्रकार खावें। विशुद्ध हृदय वाले उस मनुष्य का
मांस, मांस से ही बढता है। इसी प्रकार चरक में कहा है। शरीर के लिए पोषक ऐसे आनूपजल व मांस
को उपयोग करना चाहिए जलाशय प्राणियों के मांस को विशेषकर खाना चाहिए। तथा मदिरा, सीधु (मद्य