Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 700 (book page 628)

अथ हिताहिताध्याय:

699
701
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 628 जीवों को उत्तम शास्त्रा का उपदेश दिया है। इसी प्रकार कोई-कोई इस पाप के लिए शांतकर्म करने की इच्छा रखने वाले भूत, वेताल पिशाच आदि दुष्ट देवों को उठाकर प्राणियों का वध करते हैं। परंतु समझा में नहीं आता कि हसिां के निमित्त से उत्पन्न रोगों को हसिां जनित मांस किस प्रकार शमन का सकता है? क्योंकि वह समानकोटि में है। (रक्त से देूषित वस्त्रा रक्त से ही धोया नहीं जाता है।) इसी प्रकार प्राणियों के कर्म से उत्पन्न रोगों के उपशमन के लिए स्वयं अत्यन्त पापजन्य, निष्ठुर, वधहेतुक मांस का प्रयोग क्यों किया जाता है? इसी प्रकार चरक में भी कहा है। यह प्राणिमात्रा ही कर्मजन्य है। प्राणियों के रोग भी कर्मजन्य है। जिस प्रकार कर्म के बिना रोगों की उत्पत्ति नहीं हो सकती है, उसी प्रकार कर्म के बिना पुरुष की भी उत्पत्ति नहीं हो सकती है। वह मांस पापजन्य व्याधियों का प्रतीकारक नहीं हो सकता है, इस प्रकार निमित्तशास्त्रा में (निदानशास्त्रा) भी कहा है। पाप से उत्पन्न होने से, त्रिादोषों के उद्रेक के लिए कारणीभूत होने से, मल(दोषपूर्ण)धातुओं के कारण होने से, रोगों के कारणों की समानता होने से, रोगों के लिए मांस कभी प्रतीकारक नहीं हो सकता। इसी प्रकार चरक ने भी कहा है। किसी भी समय प्रत्येक पदार्थ का सामान्य धर्म उसकी वृद्धि के लिए कारण पडता है और विशेष धर्म उसके क्षय के लिए कारण पडता है एवं सामान्य व विशेष दोनों की प्रवृत्ति वृद्धि-हानि दोनों के लिए कारण हो जाती है। अर्थात् सामान्य विशेष की प्रवृत्ति का सम्बन्ध शरीर के साथ रहा करता है। इस प्रकार सामान्य विशेषात्मक विधि-निषेध से युक्त सर्व पदार्थ है। अतएव वैद्य शास्त्रा आरोग्य निमित्त ग्रहण किया जाता है। वह आरोग्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के लिए साधक होता है। क्योंकि रोगी धर्मादिकों को साधन नहीं कर सकते। कहा भी है - अनारोग्ययुक्त मनुष्य धीर वीर होने पर भी वह धर्म का आचरण नहीं कर सकता, वह अर्थ का उपार्जन नहीं कर सकता, भोगों को भोग नहीं सकता, मोक्ष में जा नहीं सकता, उसमें चतुर्वर्ग की सिद्धि ही नहीं हो सकती और न आरोग्य शास्त्रा का अध्ययन ही उससे हो सकता है। इस प्रकार चतुर्वर्ग के नाश होने पर मनुष्य का अस्तित्व का ही नाश होता है। अर्थात् वह किसी काम का नहीं है। इसलिए समधातु आदि आरोग्य, कांति, शक्ति, बल ही जिस स्वास्थ्य का लक्षण है और जो चतुर्वर्ग की प्राप्ति के लिए साधनभूत है, उनका कथन धर्मार्थ मोक्ष को साधन करने वाले, सर्वरा भाषित, अनेक लोक के लिए हितकारक अतएव धर्मशास्त्रा रूपी इस वैद्यशास्त्रा प्राणावाय में होने पर भी उसे छोडकर उससे विपरीत वृत्ति को धारण करने वाले अविरति कठिनता से कठोर व निष्ठुर हृदय को धारण करने वाले, वानर उरगादि (बंदर,सर्प) को भक्षण करने वाले विश्वामित्रा, काश्यपपुत्रा आदि संन्यासियों द्वारा एवं सर्व भक्षक आजकल के अन्य दुष्ट शास्त्राकार पांड्च्य, चरक, भ़िु, तापस आदि मांसलोलुपों द्वारा अत्येक शत्रु अन्नपान विधि व विविध धान्य, द्विदल, कंदमूल, फ ल, पत्रा व शाक