Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
6
प्रस्तावना
आयुर्वेद अर्थात् जीवनशास्त्र की उत्पत्ति के सम्बन्ध में कोई निशिचतकाल नहीं कहा जा सकता है।
कारण कि जहाँ से प्राणियों के जीवन का सम्बन्ध है, वहीं से आयुर्वेद की भी आवश्यकता होती है। समाज के
या प्राणिमात्र के धारण-पोषण के लिए इस शास्त्र की परम आवश्यकता होने से चार आदमियों ने एकत्रित
होकर जहाँ समाज बनाया, वहाँ आयुर्वेद स्थूल सिंद्धान्तों के सम्बन्ध में विचार-विनिमय होने लगते हैं।
बिल्कुल अशिक्षित दशा में पडा हुआ समाज भी अपने समाज के रोगियों की परिचर्या या चिकित्सा की
व्यवस्था किसी हद तक करता है। प्राय: इन समाजों में देवपूजा करने वाले या मंत्र-तंत्र करने वाले उपाध्याय ही
चिकित्सा भी करते हैं। आज भी ऐसे अनेक अशिक्षित (गांवडे) समाज उपलब्ध हैं, जिनकी चिकित्सा ये
पुरोहित ही करते हैं। (इन सभी बातों का सविस्तार उल्लेख स्पेन्सर कृत “नीतिशास्त्र” व Nights of Toil
नामक पुस्तक में है) इस अवस्था में चिकित्सा शास्त्र की शास्त्रीय दृष्टि से विशोष उन्नति नहीं हो पाती है।
केवल चार आदमियों के अनुभव और, दो चार निशिचत बातों के आधार से जो चिकित्सा होती है, वही
चिकित्सा पद्धति एक चिकित्सक से दूसरे चिकित्सक को मालूम होकर समाज में रुढ हो जाती है। समाज की
जैसी-जैसी उन्नति होती है, उसी प्रकार अन्य शास्त्रों के समान चिकित्सा शास्त्र या आयुर्वेदशास्त्र की भी उन्नति
होती है। बुद्धिमान व प्रतिभाशाली वैद्य इस चिकित्सा परम्परा में अपने बुद्धि-कैशल से कुछ विशोषता को
उत्पन्न करते हैं। क्रमश: आयुर्वेद बढता रहता है। साथ में आयुर्वेद शास्त्र के गूढ तत्वों को निकालने व शोधन
करने का कार्य सत्व बुद्धि युक्त संशोधन विद्वान् करते हैं। इस प्रकार बढते-बढते यह विषय केवल श्रुति में न
रहकर इनकी संहिता बनने लगती है। वैदिककाल के पूर्व भी ऐसी सुसंगत संहिताओं की उपलब्धि थी, यह बात
संहिता शब्द से ही स्पष्ट हो जाती है।
वेद या आगम के काल में भी आयुर्वेद का सुसंगत परिचय उपलब्ध था। श्रग्वेद इस भूमणडल का
सबसे प्राचीन लिखित ग्रन्थ माना जाता है। उसमें अनेक प्रकार की शस्त्र क्रिया, नाना प्रकार की दिव्य औषधि,
मणि, रत्न व त्रिधातु आदि का उल्लेख मिलता है। चन्द्रमा को लगे हुए क्षय की चिकित्सा अश्विनी देवों ने
अपने चिकित्सा सामथर्य से की, इसका उल्लेख श्रग्वेद में मिलता है। च्यवनऋष्ी की कथा पुनयौंवनत्व प्राप्त
कर देने वाले योग की समर्थक है। श्रग्वेद की अपेक्ष भी अथर्ववेद में प्रार्थना व सूक्रों के बजाय मणि मंत्र
औषधि आदि का ही विचार अधिक है। अथर्ववेद में वशीकरण विधान समंत्रक व निमँत्रक रूप से किया गया
है। इसी प्रकार किसी-किसी औषधि के सम्बन्ध में कैन से रोग पर किस औषधि के साथ संयुक्त कर देना
चाहिए, इसका उल्लेख जगह-जगह पर मिलता है। औषधि गुणधर्म का उद्गम स्थान यहीं मिलता है। भिन्न
दो अवयवों के नाम अथर्ववेद में मिलते हैं। अथर्ववेद आयुर्वेद का मुख्य वेद गिना जाता है अर्थात् आयुर्वेद
अथर्ववेद का उपवेद1 है। यजुर्वेद में यरा-यारिाकी प्रक्तिया वर्णित है। उसमें यार्ीय पशुओं को प्राप्त कर उन दो
1. जैनाचायोँ के मत से द्वादशांग शास्त्र में जो दृष्टिवाद नाम का बारहवां अंग है। उसके पांच भेदों में से एक भेद पूर्व
(पूर्वगत) है। उसका भी चैदह भेद है। इन भेदों में जो प्राणवाद पूर्व शास्त्र है, उसमें विस्तार के साथ अष्टांगायुर्वेद का
कथन किया है। यही आयुर्वेदशास्त्र का मूलशास्त्र अथवा मूलवेद है। उसी वेद के अनुसार ही सभी आचायोँ ने आयुर्वेद
का शास्त्र निर्माण किया है।