Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय:
626
की करने का प्रय% करें। क्योंकि वैद्य का धर्म है कि वह कोमल मन वाला हो, दूसरों के लिए हित का
व्यवहार करें, सबके साथ बंधुत्व का व्यवहार करें, प्राणियों का सहायक बनें और सर्व प्राणियों को
हितकामना से वैद्याचार को निरूपण करते हुए सत्यधर्मनिष्ठ, मैत्री, प्रमोद, कारुणय, माध्यस्थ एवं क्षमा
स्वरूप प्ररा रान-विरान आदि अनेक गुणों से युक्त होकर पुरुष विशेष की अपेक्ष से आगमानुसार
चिकित्सा करें। वह क्यों? इसके उत्तर में कहा जाता है कि - सर्व प्राणियों में दया करना, व्रतधारियों में
संतोषवृत्ति को धारण करना, दीन व दु:खी प्राणियों में करुणा बुद्धि को धारण करना एवं दुर्जनों में उपेक्ष
या माध्यस्थ वृत्ति को रखना सज्जान मनुष्यों का धर्म है। इस प्रकार आगम का कथन होने से इस आयुर्वेद
शास्त्रा में मी बहुत से जीवों के नाश के लिए कारणीभूत ऐसे मधुमद्यमांसादि कशमल आहारों का ग्रहण
करना अनेक दोषों के प्रकोप के लिए कारण है एवं समस्त व्याधियों की वृद्धि के लिए निमित्त है। अतएव
पशुपति, बृहस्पति, गौतम, अग्निवेश्य, हस्तचारि, वाब्दलि, राजपुत्रा, गाग्र्य, मार्गव, मारधवज, पालकाप्य,
विशाल, कौशिकपुत्रा, वैदमर्य, नर, नारद, कुंभदत्त, विभांडक, हिरणयाक्षक, पाराशर, कौडिन्य, काथायिन,
तित्तिर, तैतिल्य, माणडव्य, शिवि, शिवा, बहुपुत्रा, अरिमेद, काश्यप, यरावल्क, मृगशर्म, शाबायन ब्रहा,
प्रजापति, अश्विनि, सुरेन्द्र, धन्वंतरि, आदि ऋषियों ने एवं अन्य मुनियों ने अतिनदिं्य, अभ़य, दुस्सह एवं
दुर्गति हेतुक मद्यमांसमधु को दूर से ही निराकरण किया है। इस समय भी हमेशा सर्व शास्त्राकार व सज्जानों
के द्वारा एवं अतिकुशल वैद्यों के द्वारा वह त्यक्र होता है, फि र ऐसे नदिं्य पदाथोँ का ग्रहण किस प्रकार किया
जाता है ? अथवा इन ब्रहादिक आप्त व मुनिगणों के द्वारा वे मद्यमांसमधु आदि भक्षण किए जाते हैं तो
वे आप्त व मुनि किस प्रकार हो सकते हैं ? यदि वे भक्षण नहीं करते हों तो स्वयं भक्षण न करते हुए दूसरों
को नरक पतन के निमित्तभूत, निष्करुण ऐसे मांस-भक्षण का उपदेश कैसे देते हैं ? यह परमाश्चर्य की
बात है। फि र भी वे मांस भक्षण के लिए उपदेश देते हैं, ऐसा कहें तो वे आप्त कभी नहीं बन सकते हैं।
कहा भी है - आगम तो आप्त का वचन है। दोषों का जिन्होंने सर्वथा नाश किया है, उसे आप्त कहते हैं।
जिनके दोषों का अंत हुआ है, वे कभी दोषपूर्ण असत्यवचन को नहीं बोल सकते हैं।
इसी प्रकार आप्त के गुण निम्नलिखित प्रकार कहे गए हैं।
उस जगत्पति परमात्मा का अक्षय रान, वैराग्य, स्थिर ऐश्वर्य एवं धर्म ये चार गुण उसके साथ
ही उत्पन्न होने वाले हैं।
इसी प्रकार सनातन धर्म का स्वरूप भी कहा गया है। अहसिां, सत्य, अस्तेय, ब्रहाचर्य व
अपरिग्रह ये अत्यन्त कठिनता से प्राप्त करने योग्य हैं एवं सनातन धर्म के मूल हैं।
धर्माचार्य ईशवर के मत में इस प्रकार कहा है। रज व तम से निर्मुक्त हैं, जो अपने तप व रान के
बल से संयुक्त हैं, जिनका रान त्रिाकाल सम्बन्धी विषयों को ग्रहण करता है, जो निर्मल व अक्षय हैं, वे
आप्त कहलाते हैं।
कपिल मुनि का वचन इस प्रकार है। आप्त शिष्ट व रानी होते हैं। उनका वचन संशय रहित हुआ
करता है। वे सदा सत्य वचन ही बोलते हैं। क्योंकि निरोगी व अरानरहित होने से वे असत्य नहीं बोल