Skip to content

Chapter 25 · Special preparations

PDF page 658 (book page 586)

कल्पाधिकार:

657
659
Open chapter 25 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कल्पाधिकार: 586 v. पर्वतस्य पत्थरों में रांगा आदि धातुओं का कुछ न कुछ अंश अवश्य रहता है। जब पत्थर तप जाता है तो ये धातु पिघलकर शिलाजीत के रूप में होते हैं। इसीलिए इन धातुओं को शिलाजीत की योनि के नाम से कहा है। शिलाजीत की उत्पत्ति अथ व़याम्यद्रिजातप्रवरजतुविधि: संभवादिस्वभावै-। रिह शैला ग्रीष्मकाले जलदनलसमकाँशुसंतप्तदेहा:॥ निजश्रृंगैस्तुंगकूटै: कठिनतरसमुद्धिन्नसन्नद्धगणडै:। मदधारामुत्सृजंति त्रिजगदतिशयं सज्जाते प्राजयवीर्यम्॥ 21॥ भावार्थ : अब शिलाजीत के कल्प को उसकी उत्पत्ति स्वभाव आदिकों के कथन के साथ-साथ प्रतिपादन करेंगे। ग्रीष्म ऋतु में अत्यन्त प्रकाशमान (तेजयुक्त) अग्नि के समान रहने वाले सूर्य किरणों से पर्वत अत्यन्त तप्त होकर वे अपने शिर रूपी ऊँची-ऊँची चोटी के अत्यन्त कठिन व फटे हुए आजू बाजू के प्रदेश रूपी गंडस्थल से (कपोल) युक्त पर्वत के शिखर में रहने वाले कठिन पत्थरों से, मदोन्मत्त हाथी के जिस प्रकार मद जल बहता है, उसी प्रकार लाख के रस के समान लाल रस चुबते हैं। यही रस, तीन लोक में अतिशय कारक व उत्कृष्ट वीर्य वाला शिलाजीत कहलाता है। अथवा यही तीन लोक को अतिशय बल व वीर्यशाली बनाता है। शिलाजतु योग त्रपुसीसायस्सुताम्रप्रवररजतसत्कांचनानां च योनिं। नियतासंख्याक्रमेणोत्तरमधिकतरं सेव्यमेतद्यथावत्॥ त्रिफलांबुक्षीरसर्पिस्सहितमिह महाश्लेष्मापित्तानिलोत्थै:। गिरिनिर्यासो: रसेन्द्र: कनककृदखिलव्याधिहद्धेषजं च॥ 22॥ भावार्थ : रांगा, सीस, लोह, ताम्र, चाँदी, सोना ये छह धातु शिलाजीत के योनि1 हैं। इन नियत उत्तरोत्तर धातुओं से उत्पन्न शिलाजतु एक से एक अधिक गुणवाला है। ऐसे शिलाजीत को यथाविधि सेवन करना चाहिए। शिलाजीत त्रिफला का काढा, दूध, घी इनके साथ मिलाकर महान् कफ, पित्त, वातजन्य विकार में सेवन करें। सर्व रसों में श्रोष्ठ यह शिलाजीत कनक (सोने से युक्त) सहित है और सम्पूर्ण व्याधियों को नाश करने वाला श्रोष्ठ औषध है। कृष्ण शिलाजतु कल्प ऊषाप्येषा विशोषा जतुवदिहभवेत्पंचवर्णा सुवर्णा। व्यापारे पारदीयोपमरसवरषट्रसर्वलोहानुवेधी॥