Skip to content

Chapter 25 · Special preparations

PDF page 657 (book page 585)

कल्पाधिकार:

656
658
Open chapter 25 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कल्पाधिकार: 585 भावार्थ : पत्थर के फूल व शिलावल्क के कल्क के साथ क्वथित गोदुग्ध के साथ पीपल व शक्कर को मिलाकर सेवन करने से अतिशीघ्र क्षयरोग दूर होता है। बलवर्धक पायस अपि शिलोत्थसुवल्कलचूर्णमिश्रितपय: परिपाचितपायसम्। सततमेव मिष्ोव्य सुदुर्बलोःप्यतिबलो भवति प्रतिमासत:॥ 16॥ भावार्थ : शिलावल्क के चूर्ण के साथ दूध का मिश्रण कर उससे पकाये हुए खीर का सतत् सेवन करें, तो एक महिने में अत्यन्त दुर्बल भी अत्यन्त बलवान होता है। शिलावल्कलांजनकल्प अपि शिलामलवल्कलचूर्णसंयुतमलक्रकसत्पटलं स्फुटम्। घृतवरेण कृतांजनमंजसा कुरुत एतदनदिं्यदृशो दृशा॥ 17॥ भावार्थ : शुद्ध शिलावल्कल के चूर्ण के साथ लाख के पटल को मिलाकर घी के साथ अंजन तैयार करें तो वह अंजन सदा आँखों के लिए उपयोगी है। कृशकर व वर्धनकल्प इह शिलोद्धववल्कलमंबुना पिब फलत्रिकचूर्णविमिश्रितम् । कृशकरं परमं प्रतिपादितं घृतसितापयसा परिबृंहणम् ॥ 18 ॥ भावार्थ : शिलावल्कल के कषाय के साथ त्रिफला चूर्ण को मिलाकर पीवें तो कृशकर है। वहीं घृत, शक्कर व दूध के साथ सेवन करें तो रसों का वद्र्दक है। उपलवल्कलकल्कनिष्ोवणादाखिलरोगगण: प्रलयं व्रजेत्। त्रिफलया सह शर्करया घृतैर्मगधजान्वितचारुविडंगजै:॥ 19॥ भावार्थ : शिला की छाल के कल्क को त्रिफला, शक्कर, घृत, पीपल व वायविडंग के साथ सेवन करें तो सर्व रोग को वह नाश करता है। शिलाजतुकल्प इति यथोपलवल्कलकल्कसंविहितकल्पमनल्पमुदाह्तम्। विदितचारुशिलाजतुकल्पमप्यधिकमल्पविकल्पयुतं ब्रुवे॥ 20॥ भावार्थ : अभी तक शिलावल्कल (छाला) के कल्क को विस्तार के साथ प्रतिपादन किया। अब शिलाजीत के कल्प को अधिक प्रकार का होने पर भी अल्प विकल्पों के साथ कहेंगे।