Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 629 (book page 557)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

628
630
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 557 शिरो विरेचन द्रव की मात्रा वैरेचनद्रवकृतं परिमाणमेतत् संयोजयेद्धि चतुरश्चतुरश्च बदिंन्। एवं कृता भवति सप्रथमातु मात्रा मात्रा ततो द्विगुणितद्विगुणक्रमेण॥ 72॥ भावार्थ : शिरोविरेचन द्रव को एक-एक नाक के छेदों में चार-चार बिन्दु डालना चाहिए। यह विरेचन द्रव की पहली (अत्यन्त लघु) मात्रा1 है। इस मात्रा से द्विगुण मध्यम मात्रा, इससे भी द्विगुण उत्तम मात्रा है। इस प्रकार शिरोविरेचन के द्रव का प्रमाण जानना। मात्रा के विषय में विशोष कथन तिस्त्रो भवंति नियतास्त्रिपुटेषु मात्रा, उत्क्लेदशोधनसुसंशमनेषु योजय:। दोषोच्छ्रयेण विदधीत भिषक् 2 च मात्रां, मात्रा भवेदिह यत: खलु दोषशुद्धि:॥ 73॥ भावार्थ : उत्क्लेद, शोधन, संशमन इन तीन प्रकार के कायोँ में तीन प्रकार की नियत मात्रा होती है। इन को उत्क्लेदनादि कमोँ में प्रयोग करना चाहिए। दोषों के उद्रेक के अनुसार भिषक् मात्रा की कल्पना कर‘ं। क्योंकि मात्रा ही दोष शुद्धिकारक होती है। अर्थात् औषधि को योग्य प्रमाण में प्रयोग करने पर ही बराबर दोषों की शुद्धि होती है, अन्यथा नहीं। शिरोविरेचन के सम्यग्योग का लक्षण श्रोत्रै गलोष्ठनयनाननतालुनासा - शुद्धिर्विशुद्धिरपि तद्वलवत्कफस्य। सम्यकृते शिरसि चापि विरेचनेःस्मिन्, योगस्य योगविधितत्प्रतिष्ोधविद्धि:॥ 74॥ भावार्थ : शिरोविरेचन के प्रयोग करने पर यदि अच्छी तरह विरेचन हो जावे अर्थात् सम्यग्योग हो जावें तो कर्ण, गला, अोठ, आँख, मुँह, तालु, नाक इनकी और प्रबल कफ की अच्छी तरह विशुद्धि हो जाती है। इस प्रकार, शिरोविरेचन के योगातियोग आदि को जानने वाले विद्वान् वैद्य सम्यग्योग का प्रयोग करें। 1. इस शिरो विर‘चन द्रव के प्रमाण में कई मत हैं। कोई तो जघन्य मात्रा चार बिन्दु मध्यम मात्रा छह बिन्दु व उत्तम मात्रा आठ बिन्दु ऐसा कहते हैं। और कई जघन्य चार बिन्दु और आगे मध्यम, उत्तम मात्रा जघन्य से द्विगुण 2 त्रिागुण 2 चतुर्गुण भी कहते हैं। इसलिए इसका मुख्य तात्पर्य इतना ही है कि जघन्य मात्रा से आगे के मात्राओं को दोषबल पुरुषबल आदि को देखते हुए कल्पना कर लेनी चाहिए। जघन्य मात्रा 4 बिन्दु है, यह सव्रसम्मत है। इस विषय में अन्य ग्रन्थ में इस प्रकार कहा है- चतुरश्चतुरो बिन्दूनैककस्मिन् समाचरेत्। एषा लघवी मता मात्रा तथा शीघ्रं विरेचयेत्॥ अध्यर्धो द्विगुणां वाःपि त्रिागुणां वा चतुर्गुणां। यथाव्याधि विदित्वा तु मात्रां समवचारयेत्॥ 2. करोति इति पाठांतरं।