Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 628 (book page 556)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

627
629
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 556 सुखी करता है। पंथश्रमाकुलनरेण नियोजितस्तु पंथश्रमं व्यपथ इत्यखिलांगदु:खम्। नित्यं सुमूत्रितवताप्यभिष्ोचितोःयं सद्य: प्रसादयति नीरदमंगसंस्थम्॥ 67॥ भावार्थ : रास्ता चलकर जो मनुष्य थक गया हो उसके प्रति भी प्रतिमर्श का प्रयोग करें तो संपूर्ण मार्गश्रम दूर होता है एवं शरीर की वेदना दूर होती है। रोज मूत्र त्यागने के बाद इसका प्रयोग करें तो शरीर में स्थित नीरद (मल) को सद्य ही प्रसन्न (दूर) करता है। वांते नरेःपि गललग्नबलासमाशु निशशोषतो व्यपहरत्यभिष्ोचितस्तु। भक्राभिकांक्षणमपि प्रकरोति साक्षच्छ्रोतोविशुद्धिमिह भुक्तवतावमर्श:॥ 68॥ भावार्थ : वमन कराने के बाद प्रतिमर्श का प्रयोग करे तो वह कंठ में लगे हुए कफ को शीघ्र ही पूर्णरूप से दूर करता है एवं भोजन की इच्छा को भी उत्पन्न करता है। भोजन के अंत में इस नस्य का सेवन करे तो स्रोतों की विशुद्धि होती है। प्रतिमर्श का प्रमाण सायं निष्ोवितामिदं सततं नराणां निद्रासुखं निशि करोति सुखप्रबोधम्। प्रोक्र प्रमाणमपि तत्प्रतिमर्शनस्य नासागतस्य च घृतस्य मुखे प्रवेश:॥ 69॥ भावार्थ : सायंकाल में यदि इसका सेवन करें तो उन मनुष्यों को रात्रिभर सुख निद्रा आती है एवं सुख पूर्वक नींद भी खुलती है। स्नेह (घृत) नाक में डालने पर मुख में आ जाय वही प्रतिमर्श नस्य का प्रमाण जानना चाहिए। प्रतिमर्श नस्य का गुण अस्माद्धवेदिति च सत्प्रतिमर्शनात्तु वक्त्रं सुगंधि निजदंतसुकेशदाढ्यँ। रोगा स्वकर्णनयनानननासिकोत्था नश्युस्तथोधर्वगलजत्रुगताश्च सर्वे॥ 70॥ भावार्थ : इस प्रतिमर्शन प्रयोग से मुख में सुगंधि, दंत व केश में दृढता होती है एवं कर्ण, आँख, मुख, नाक में उत्पन्न तथा गला और जत्रु के ऊपर के प्रदेश में उत्पन्न समस्त रोग दूर होते हैं। शिरोविरेचन (विरेचन नस्य) का वर्णन एवं मया निगदितं प्रतिमर्शनं तं व़याम्यत: परमरं शिरसो विरेकम्। नासागतं वदति नस्यामिति प्रसिद्धम् रूक्षैषधैरपि तथैव शिरोविरेकम्॥ 71॥ भावार्थ : इस प्रकार हमने प्रतिमर्श नस्य का निरूपण किया, अब आगे शिरोविर‘चन का प्रतिपादन अच्छी तरह करेंगे। नासागत औषधक्रिया (औषध को नाक करने वाला क्रिया विशोष) को नस्य कहते हैं, यह लोक में प्रसिद्ध है। शिरोविर‘चन नस्य का प्रयोग रूक्ष औषधियों द्वारा भी होता है।