Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 630 (book page 558)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

629
631
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 558 प्रधमन नस्य का यंत्र छागस्तनद्वयनिभायतनास्य नाडी युग्मान्वितांगुलचतुष्कमितां च धूम-। साम्याकृतिं विधिवरं सुषिरद्वयात्तं यंत्रं विधाय विविधवव्द्ररपीननस्य: (?)॥ 75॥ भावार्थ : बकरी के दोनों स्तनों के सदृश आकार वाली दो नाडियों से युक्त, चार अंगुल लम्बा, धूम नलिका के समान आकार वाला दोनों तरफ छेद से युक्त ऐसा एक यंत्र तैयार करके उसके द्वारा प्रधमन1 नस्य का प्रयोग करना चाहिए। योगातियोगादि विचार योगत्रयं विधिवदत्र यथैव धूमे, प्रोक्रं तथैव रसनस्य विधै च सवँ। धूमातियोगदुरुपद्रवसच्चिाकित्सां, नस्यातियोगविषयेःपि च तां प्रकुर्यात्॥ 76॥ भावार्थ : धूम प्रयोग में सम्यग्योग, हीनयोग व अतियोग के जो लक्षण कहे गए हैं, वही लक्षण विरेचन रस व नस्य के सम्यग्योग, हीनयोग, अतियोग के भी जानना। धूम के अतियोग से उत्पन्न उपद्रवों की जो चिकित्सा बतलाई गई है, उसे नस्य के अतियोग में भी उपयोग करना चाहिए। व्रणशोथ वर्णन एवं नस्यविधिर्विशोषविहित: सर्वामयेष्वैषधा-। न्यप्यामेति विदग्धसाधु - परिपक्वक्रमाद्योजयेत्॥ इत्यत्युत्तमसंहिताविनिहिता तत्रापि शोफक्रिया-। मुक्तामत्र सविस्तरणो कथ्याम्यल्पाक्षरैर्लक्षिताम्॥ 77॥ भावार्थ : इस प्रकार नस्यविधि को विस्तार के साथ निरूपण किया। समस्त रोगों में औषधियों का प्रयोग, रोग की आम पक्व विदग्ध अवस्थाओं के अनुसार करना चाहिए। ऐसा अत्युत्तम आयुर्वेद संहिता में कहा है। अब आयुर्वेद संहिता में जिसके सम्बन्ध में विस्तार के साथ कथन किया गया है, ऐसे शोफ व उसकी चिकित्सा विधि का यहाँ थोडे अक्षरों में अर्थात् संक्षेप में कथन करेंगे। व्रणशोथ का स्वरूप व भेद ये चानेकविधामया स्युरधकिं शोफाकृतिव्यँजना-। स्तेमयो भिन्नविशोषलक्षणयुतस्त्वडं्मांससम्बन्धज:॥ शोफस्स्याद्विषम: सम: पृथुतरो वाल्प: ससंघातवान्। वाताद्यै: रुधिरेण चापि निखिलैरागंतुकेनापदा॥ 78॥ 1. अवपीडन और प्रधमन, नस्य ये विरेचन नस्य के ही भेद हैं। शिरोविरेचक औषधियों के रस निका∂ कर नाक में छोडना यह अवपीडन नस्य है और इन्हीं औषधियों के चूर्ण को फूंक के दारा नाक में प्रवेश कराने को प्रधमन कहते हैं।