Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 624 (book page 552)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

623
625
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 552 धूम के अतियोगजन्य उपद्रव धूमे भवत्यतितरामतियोगकाले कर्णधवनि: शिरसि दु:खमिहात्म≤ष्टे। दैर्बल्यमप्युरुचितं च विदाहतृष्णा संतर्पयेच्छिरसि नस्यघृतैर्जयेत्तम्॥ 48॥ भावार्थ : धूम के अत्यधिक अयोग होने पर कर्ण में शब्द का श्रवण होते ही रहना, शिरोवेदना, दृष्टिदुर्बलता, अरुचि, दाह व तृषा उत्पन्न होती है। उसे शिरोतर्पण, नस्य व घृतों के प्रयोग से जीतना चाहिए। धूमपान के काल प्रायोगिकस्य परिमाणमिहास्त्रपात: शोष्ोषु दोषनिसृतेरवधिर्विधेय:। पीत्वागदं तिलसुतणडलजां यवागूं धूमं पिबेद्वमनभेषजसंप्रसिद्धम्॥ 49॥ भावार्थ : आँखों में आँसू आने तक प्रायोगिक धूम का प्रयोग करना चाहिए यही उसका प्रमाण है। बाकी के धूमों का प्रयोग दोषों के निकलने तक करना चाहिए। वमन औषधियों से सिद्ध वामनीय धूम को अगद, तिल व चावल से सिद्ध यवागू को पीकर पीना चाहिए। गंडूष व कवलग्रहवर्णन धूमं विधाय विधिवन्मुखशोधनाथँ गणडूषयोगकबलग्रहणं विधास्ये। गणडूषमित्याभिहितं द्रवधारणं तच्छुष्कैषधैरपि भवेत्कबलग्रहाख्य:॥ 50॥ भावार्थ : विधिपूर्वक धूम प्रयोग का वर्णन करके अब मुख की शुद्धि के लिए गणडूष (कुरला) प्रयोग व कबल ग्रहण का वर्णन करेंगे। मुख में द्रवधारण करने को गणडूष कहते हैं। कबलग्रहण में शुष्क औषधियों का भी धारण होता है। गंडूष धारण विधि सिद्धार्थकत्रिकटुकत्रिफलाहरिद्रा-कल्कं विलोड्य लवणाम्लसुखोष्णतोयै:। सुस्विन्नकंठनिजकर्णललाटदेशस्तं धारयेद्र्रवमत: परिकीर्तयेत्स:॥ 51॥ भावार्थ : सबसे पहिले रोगी के कंठ, कर्ण व ललाट प्रदेश में स्वेदन प्रयोग करना चाहिए। बाद में सफेद सरसों, त्रिकटु, त्रिफला व हल्दी को अच्छी तरह पीसकर (कल्क तैयार करके) उसे लवण, आम्ल व मंदोष्ण पानी में घोल लेवें और उस द्रव को मुख में धारण करना चाहिए। उसे कब तक धारण करना चाहिए ? इसे आगे कहेंगे। गंडूषधारण का काल यावत्कफेन परिवेष्टितमैषधं स्यात्तावन्मुखे च परिपूर्णमचाल्यमेतत्। यावद्विलोचनपरिप्लवनं स्वनासास्रावं भवेदतितरां विसृजेत्तदा तत्॥ 52॥ भावार्थ : जब तक मुख में स्थित औषधि कफ से नहीं भर जाये, तब तक मुख को बिल्कुल