Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 620 (book page 548)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

619
621
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 548 1. यदि अपरा नहीं गिरे तो पेट में अफरा और आनाह (पेट फू∂ना) उत्पन्न होता है। भावार्थ : तदनंतर इसी संहिता में बालक के पोषण के लिए जो-जो विधि बतलाई गयी है, उन सबको करें एवं प्रसूता माता को तेल का मालिश कर स्नेह व आम्ल से युक्त उष्ण यवागू पिलाना चाहिए। अपरापतन के उपाय हस्तेन तामपहरेदपरां च सक्राम् तां पाययेदधिकलांगलकीसुकल्कै:। संलिप्य पादतलनामयुदरप्रदेशं संधूप्य योनिमथवा फणिचर्मतैलै:॥ 31॥ भावार्थ : यदि अपरा1 (झाोल नाल) नहीं गिरे तो उसे हाथ से निकाल लेवें अथवा उसे कलिहारी के कल्क को पिलाना चाहिए। अथवा कलिहारी के कल्क को पादतल (पैर के तलवे) नाभि उदर इन स्थानों में लेप करें। अथवा सर्प की कांचली व तैल मिलाकर इससे योनिमुख को धूप देवें। (इस प्रकार के प्रयोग करने से शीघ्र ही अपरा गिर जाती है)। सूतिकोपचार एवं कृता सुखवती सुखसंप्रसूता स्यात्सूतिकेति परिणोति तत: प्रयत्नात्। अमयंगयोनिबहुतर्पणपानकादीन् मासं कुरु प्रबलवातनिवारणार्थम्॥ 32॥ भावार्थ : इस प्रकार की विधियों के करने पर सुख पूर्वक अपरा गिर जाती है। बच्चा और अपरा बाहर आने पर उस स्त्री को सूतिका यह संरा हो जाती है। तदनंतर उस सूतिका स्त्री के प्रबल वातदोष के निवारण के लिए तेल का मालिश, योनितर्पण, पानक आदि वातनाशक प्रयोग एक महीने तक करें। मार्कल (मक्कल) शूल और उसकी चिकित्सा तद्र‰ष्टशोणितनिमित्तमपीह शूलं सम्यग्जयेदधिकमार्कलसंरिातं तु। तद्वस्तिभिर्विधिवदुत्तरबस्तिना च प्रख्यातभेषजगणैरनिलापनुद्धि:॥ 33॥ भावार्थ : प्रसूता स्त्री के दूषित रक्त का स्राव बराबर न होने पर भयंकर शूल उत्पन्न होता है जिसे मार्कल ( मक्कल ) शूल कहते हैं। उसे पूर्वोक्र श्रोष्ठ, आस्थापन, अनुवासन बस्ति के या उत्तरबस्ति के प्रयोग से एवं वातहर प्रसिद्ध औषधिवर्ग से चिकित्सा करके जीतना चाहिए। उत्तरबस्ति का विशोष गुण तद्र‰ष्णशोणितमसृग्दरमुग्रमूत्र-। कृच्छ्राभिघातबहुदोषसुबस्तिरोगान्॥ योन्यामयानखिलशुक्रगतान्विकारान्। मर्मोद्रितान् जयति बस्तिरिहोत्तराख्य:॥ 34॥ भावार्थ : उपर्युक्त दूषितरक्त जन्य रोग, रक्तप्रदर, भयंकर मूत्रकृच्छ और मूत्राघात, बहुदोषों से उत्पन्न होने वाले बस्तिगत रोग, योनिरोग, शुक्रगत सम्पूर्ण रोग मर्मरोग, इन सबको उत्तरबस्ति जीतता