Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
544
विड्गंधि व क्षीण शुक्र की चिकित्सा
क्ड्गिन्धिनि त्रिकटुकत्रिफलाग्निमंथाभोजांबुदप्रवरसिद्धघृतं तु पेयम्।
रेत:क्षये कथितवृष्यमहाप्रयोगै: संवद्र्दयेद्रसरसायनसंविधानै:॥ 13॥
भावार्थ : पुरीषगंध से संयुक्त वीर्य रोग में त्रिकटु, त्रिफला, अगेथु, कमल पुष्प, नागरमोथा,
इन औषधियों से सिद्ध उत्तम घृत को पिलाना चाहिए। क्षीण शुक्र में पूर्व कथित महान् वृष्य प्रयोग और
रसायन के सेवन से शुक्र को बढाना चाहिए।
शुक्र व आर्तव विकार की चिकित्सा
एतेषु पंचसु च शुक्रमयामयेषु स्नेहादिकं विधिमहोत्तरबस्तियुक्तम्।
कुर्यात्तथार्तवविकारगणोषु चैव तच्छुद्धये विविधशोvधनसत्कषायान्॥ 14॥
कल्कान् पिबेच्चा तिलतैल युतान्यथावत् पथ्यान्यथाचमनधूपनलेषनानि।
संशोधनानि विदधीत विधानमार्गाद्योन्यामथार्तवविकारविनाशकानि॥ 15॥
भावार्थ : शुक्र के इन पाँचों महान् रोगों को जीतने के लिए स्नेहन, वमन, विरेचन, निरूहबस्ति
व अनुवासन का प्रयोग करके उत्तरबस्ति का प्रयोग करना चाहिए। इसी प्रकार रजो सम्बन्धी रोगों में
भी उसको शुद्धि करने लिए स्नेहन आदि लेकर उत्तरबस्ति तक की विधियों का उपयोग करें एवं नाना
प्रकार के शोधन औषधियों के कषाय व तिल के तैल से युक्त योग्य औषधियों के कल्क को विधि
प्रकार पीवें तथा रजो विकार नाशक व पथ्यभूत आचमन (औषधियों के कषाय से योनि को धोना)
धूप, लेप, शोधनक्रिया का शास्त्रोक्र विधि से प्रयोग योनिप्रदेश में करें।
पित्तादि दोषजन्यार्तवरोग चिकित्सा
दुगँधपूयनिभमज्जासमार्तवेषु देवद्रुमाम्रसरलागरुचंदनानाम्।
क्वाथं पिबेत्कफमरुद्ग्रथिताप्रभूतग्रंथ्यार्तवे कुटजसत्कटुकत्रयाणाम्॥ 16॥
भावार्थ : दुगँध्युक्त, व पीप व मज्जा के सदृश आर्तव में देवदारु वृक्ष, आम्र सरलवृक्ष, अगरु,
चंदन इनके क्वाथ को पीवें। कफ व वात विकार से उत्पन्न ग्रंथिभूत (गांठ से युक्त) रजो रोग मे कुडा
व त्रिकटु के क्वाथ को पीवें।
शुद्धशुक्र का लक्षण
एवं भवेदतितरामिह बीजशुद्धिस्निग्धं सुगंधि मधुरं स्फटिकोपलाभं।
क्षैद्रोपमं तिलजसिन्नभमेव शुक्रं शुद्धं भवत्यधिकमग्यसुपुत्रहेतु:॥ 17॥
भावार्थ : उपर्युक्त विधि से वीर्य का शोधन करें जो वीर्यशुद्धि हो जाती है। जो वीर्य अत्यन्त
स्निग्ध, सुगंध, मधुर, स्फटिक शिला के समान, मधु व सफेदतिल के तैल के समान हैं, उसे शुद्ध शुक्र
समझाना चाहिए अर्थात् शुद्ध शुक्र के ये लक्षण हैं। ऐसे शुद्ध वीर्य से ही उत्तम संतान की उत्पत्ति होती
है।