Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
543
पूयो भवत्यतितरां बहलं सपूति। प्रोत्पित्तशोणितविकारकृतं तु बीजम्॥
स्यात्सिन्नपातजनितं तु पुरीषगंधं। क्षीणं क्षयादथ भवेiहुमैथुनाच्चा॥ 9॥
भावार्थ : वातादि दोषों से दूषित वीर्य व रज में उन्हीं वातादि दोषों के लक्षण व वेदना प्रकट
होते हैं। इसलिए वातादिक से दूषित रजोवीर्य को वातादि दोषों के लक्षण व वेदनाओं से पहचानना
चाहिए कि यह वातदूषित है या पित्तदूषित है आदि। रक्त से दूषित रजो वीर्य कुणप गंध (मुर्दे के सी
वास) से युक्त होते हैं। कफवात से दूषित रजोवीर्य में बहुत-सी गांठे हो जाती हैं। पित्तरक्त के विकार
से, रजोवीर्य दुगँध व (देखने में) पीप के सदृश हो जाते हैं। सिन्नपात से रजोवीर्य मल के गंध के तुल्य,
गंध से युक्त होते हैं। अतिमैथुन से रजोवीर्य का क्षय होता है, जिससे रजोवीर्य क्षीण जो कहलाते हैं।
साध्यासाध्य विचार और वातादिदोषजन्य वीर्यरोग की चिकित्सा
तेषु त्रिदोषजनिता: खलु बीजरोगा:। साध्यास्तथा कुणपपूयसमस्तकृछ्रा:॥
साक्षदसाध्यतर एव पुरीषगंध:। स्नेहादिभिस्त्रिविधदोषकृतास्सुसाध्या:॥ 10॥
भावार्थ : उपर्युक्त रजोवीर्यगत रोगों में पृथक्-पृथक् वात, पित्त व कफ से उत्पन्न विकार
(रोग) साध्य होते हैं। कुणपगंधि, पूयतुल्य, पूति, ग्रंथिभूत ये सब कष्ट साध्य हैं। पुरीषगंधि रजोवीर्य
विकार असाध्य हैं। वातादि पृथक्-पृथक् दोषजन्य रजोवीर्य विकार को स्नेहन स्वेदन आदि कमोँ द्वारा
जीतना चाहिए।
रजोवीर्य के विकार में उत्तरबस्ति का प्रधानत्व व कुणप गंधि वीर्य चिकित्सा
अत्राोत्तरप्रकटबस्तिविधानमेव शुक्रार्तवप्रवरदोषनिवारणं स्यात्।
सर्पि: पिबेत् प्रवरसारतरं प्रसिद्धं शुद्धस्स्वयं कुणपविग्रथिते तु शुल्के॥ 11॥
भावार्थ : वीर्य व रजसम्बन्धी दोषों के निवारण के लिए उत्तरबस्ति का ही प्रयोग करना उचित
है। क्योंकि उन रोगों को दूर करने में यह विशोषतया समर्थ है। कुणपगंध से युक्त शुक्र में वमन
विरेचनादिक से विशुद्ध होकर, इस रोग को जीतने वाला सारभूत प्रसिद्ध घृत (शाल सारादि साधित
व इसी प्रकार के अन्य घृत) को पीना चाहिए।
ग्रंथिभूत व पूयभिवीर्य चिकित्सा
ग्रंथिप्रभूतघनपिच्छिलपाणडुराभे शुक्रे पलाशखदिरार्जुनभस्मसिद्धम् ।
सर्पि:पिबेदधिकपूयनिभस्वबीजे हतिांलतालवटपाटलसाधितं यत् ॥12॥
भावार्थ : जो वीर्य, बहुत-सी ग्रंथियों (गांठ)से युक्त हो, व घट्ट पिच्छिल (पिलपिले) पांडुवर्ण
से युक्त हो, उस में पलाश (ढाक) खैर, व अर्जुन (कोह) इनके भस्म से सिद्ध घृत को पीना चाहिए।
पूयनिभ ( पीप के समान रहने वाले) वीर्य रोग में हतिांल (ताड भेद) ताड, बड व पाडल, इनसे सिद्ध
घृत को पीना चाहिए।