Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 595 (book page 523)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

594
596
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 523 होता है। इसके बाद बस्ति के विकार का स्वरूप कहेंगे। ऐसी बस्तियों को बस्तिकर्म में प्रयोग नहीं करना चाहिए। बस्तिदोषजव्यापत्ति व उसकी चिकित्सा तथैव बस्तै बहलेंःतरंगिके। दृढेन चांधो भवतीति वर्जयेत् (?)। सुदुर्बल: पीडित एव भिद्यते। प्रवृत्यतिछिद्रयुते द्रवं द्रुतम्॥ 97॥ अथाल्पबस्तावतिहीनत द्रवं। भवत्यतस्तान्परिवर्जयीद्धषक्। पीडनदोषजन्य व्यापत्ति व उसकी चिकित्सा तथातिनिष्पीडनतो द्रवद्रुतं। मुखे च नासापुटयो: प्रवर्तते ॥ 98॥ तथा गृहीत्वाशु विधिर्विधीयतां। विरेचयत्ी़णतरैर्विरेचनै:। सुशीतलाम्भ: परिष्ोचयेत्तथा। ततोःतियत्नाद्र्रवमानयेदध:॥ 99॥ अथाल्पपीडादपवर्तते द्रवं। पुन: पुन: पीडनतोःनिलान्वितम्। करोति चाधमानमतीववेदनां। ततोःनिलघनं कुरु बस्तिमुत्तमम्॥ 100॥ चिरेण निष्पीडितमामयोदयं। करोति तत्क्लेशमथातुरं द्रवम्। यथोक्रसद्धेषजसिद्धसाधनै-। रुपाचरेदाशु सुशांतये सदा॥ 101॥ भावार्थ : बस्ति बहुत मोटी हो और बहुत फैली हुई हो तो दुर्बद्ध के समान दोष होता है (औषध ठीक-ठीक नहीं पहुँचता) यदि बस्ति दुर्बल हो तो दबाते ही फट जाती है। बस्ति छिद्रयुक्त हो, द्रव जहाँ पहुँचना चाहिए वहाँ न पहुँच कर शीघ्र बाहर आ जाता है। बस्ति अल्प (छोटी) होवे तो उसके अंदर द्रव कम समाने से, वह अल्पगुणकारक होता है। इसलिए ऐसी बस्तिकर्म में छोड देना चाहिए। पीडनदोषजन्य व्यापत्ति व उसकी चिकित्सा=नेत्रबस्ति (पिचकारी) को जोर से दबाने से द्रव ( शीघ्र अमाशय में पहुँचकर ) मुख व नाक के मार्ग से निकलने (बाहर आने) लगता है। ऐसा होने पर शीघ्र ही उसे रोकने के लिए (गले को मलना और हिलाना आदि)योग्य चिकित्सा करें एवं ती़ण विरेचन औषधियों से शिरोविरेचन व कायविरेचन करावें। शीतल पानी से तरेडा देवें। इत्यादि उपायों से प्रयत्नपूर्वक ऊधर्व प्रवृत्तद्रव को नीचे ले आवें। बस्ति को बहुत ही धीरे दबाने से द्रव अंदर (पक्वाशय में ) न जाकर बाहर आ जाता है। बार-बार-दबाने से पेट में वायु जाकर अफरा और अत्यन्त पीडा (दर्द)को उत्पन्न करती है। ऐसा होने पर वातनाशक उत्तम बस्ति का प्रयोग करना चाहिए। बहुत देर करके दबाने से अर्थात् ठहर-ठहर करके दबाने से रोगों की उत्पत्ति अथवा वृद्धि होती है और रोगी को वह द्रव कष्ट पहुँचाता है। इसलिए रोगशांति के लिए हमेशा शास्त्र में कथित योग्य औषध और सिद्ध साधनों द्वारा उपचार करना चाहिए।