Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
522
अवसन्नव्यापच्चिाकित्सा
इहावसौो त्वधिकं ह्यधोमुखं। पतद्रवं चाशु दहत्यथाशयम्।
पय: पयोवृक्षकषायष्टिकै-। निँरूहयेदप्यनुवासयेfृतम्॥ 92॥
भावार्थ : नेत्र प्रयोग करते समय नीचे की अोर झुक जावे तो द्रवपदार्थ अधिक अधोमुख
(नीचे अोर झुककर) होकर गिरते हुए शीघ्र ही आशय को जलाता है। ऐसा होने पर दूध, दूधिया वृक्षों
के काढा व मुलैठी से आस्थापन बस्ति देवें और घी से अनुवासन बस्ति भी देवें।
नेत्रदोषज व्यापत्ति व उसकी चिकित्सा
तथैव तिर्यक्प्रणिधानदोषतो। द्रवं न गच्छे≤जुसंप्रयोजयेत्।
अतीव च स्थूलमिहातिकर्कशं। रुजाकरं स्यादभिघातकृत्तत:॥ 93॥
सुभिन्ननेत्रेःप्यनुसंन्नकर्णिके। द्रवं स्रवेत्तच्चा विवर्जयेद्धिषक्।
प्रवेशनाद्यत्प्रतिदीर्घिका सती। गुदे क्षते स्रावयतीह शोणितम्॥ 94॥
अतिप्रवृत्ोःसृजि शोणिताधिका-। प्रवृत्तिनिर्वृत्तिविधिर्विधीयते।
सुसू़मदुश्चिद्रयुतेन पीडितं। द्रवं न गच्छेदपि तद्विवर्जयेत् ॥95॥
भावार्थ : इसी प्रकार पिचकारी को तिरछा प्रयोग करने के दोष से द्रव अंदर नहीं जाता है।
उस अवस्था में उसे सीधा कर प्रयोग करना चाहिए। यदि नेत्र (पिचकारी) बहुत मोटा हो, कर्कश
(खरदरा) हो (और टेढा हो) तो उसके प्रयोग से गुदा में चोट लगकर जखम व पीडा होती है।
पिचकारी फटी हुई हो, जिसकी कर्णिका पास में हो (और नली बहुत पतली हो) तो पिचकारी में रहने
वाला द्रव अंदर प्रवेश न करके बाहर वापस आ जाता है। इसलिए ऐसी पिचकारियों को बस्तिकर्म में
वैद्य छोड देवें। जिस पिचकारी में कर्णिका बहुत दूर हो, उसके प्रवेश कराने पर वह दूर तक जाकर गुदा
(मर्म) में जखम करके रक्त का स्राव करती है। इस प्रकार रक्त की अतिप्रवृत्ति होने पर रक्त की
अतिप्रवृत्ति में उसको रोकने के लिए जो चिकित्सा बतलायी गई उससे उपचार करना चाहिए। अत्यन्त
सू़म (बारीक) छिद्र (सूराक) अथवा खराब छिद्र से संयुक्त पिचकारी अंदर प्रवेश कराने पर उसके
द्रव बराबर अंदर नहीं जाता है। इसलिए ऐसी पिचकारी को भी छोड दें।
अतीव दैघर्येप्यतिदीर्घदोषत-। स्तथाल्पके चाल्पनिपीडितोपम:।
अत: परं बस्तिविकारलक्षणं। प्रव़यते तत्परिवर्जयेदपि॥ 96॥
भावार्थ : पिचकारी बहुत लम्बी होने पर बस्ति की कर्णिका दूर होने से जो व्यापत्ति होती है,
वही इसमें भी होती है। नेत्र (पिचकारी) छोटा होवे तो धीरे दबाने से जो दोष होता है, वही इसमें भी