Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
513
पीत्वोष्णोदक्रमाशु पाणितलतापै:पृष्ठपाश्र्वोदर-।
स्विौो सद्रवतां प्रपद्य नितरां धावन्ति दोषा:क्षणात्।
याते स्वल्पतरेःपि दोषनिचये जीर्णे च सद्धेषजे।
तत्रायोगविशोषvनिष्प्रतिपदं (?) कुर्याच्चा तद्धेषजम्॥ 65॥
रात्वाल्पं गतदोषमातुरबलं शोषं तथान्हस्तदा।
मात्रां तत्र यथाक्रमादवितथां दद्यात्पुन:शोधने॥
एवं चेन्न च गच्छति प्रतिदिनं संस्कृत्य देहक्रिया-।
मास्थाप्याप्यनुवास्य वाप्यतिहितं कुर्याद्विरेकक्रियाम्॥ 66॥
भावार्थ : जिसका शरीर स्नेहन व स्वेदन से संस्कृत न हो, रूक्ष भी हो, उसे रूक्ष अल्पवीर्य
वाले, अत्यल्प (प्रमाण में बहुत ही कम) औषधि का सेवन करावे तो वह न ऊपर ही जाता है न नीचे
ही। अर्थात् उससे न वमन होता है न विरेचन। (इसे अयोग कहते हैं।) और वह दोषों के समूह को
उत्क्लेशित करके, साथ में आधमान (अफराना) हृदय ग्रह, प्यास, दाह व मूच्र्छा को उत्पन्न करता है।
ऐसा होने पर (उग्र औषधियों से) फिर पूर्ण रीति से वमन कराना चाहिए। विरेचनैषधि का सेवन करने
पर, दस्त बराबर न लगे, अथवा दस्त बिल्कुल ही न लगे, औषध पेट में रह जावे तो शीघ्र ही, विरेचन
होने के लिए गरम पानी पिलाना चाहिए। गरम पानी पिलाकर शीघ्र ही हथैली तपाकर उससे पीठ को,
दोनों पार्श्व (पसवाडे) उदर को सेकना चाहिए। इस प्रकार स्वेदन करने पर क्षण काल से दोष, द्रवता
को प्राप्त होकर बाहर दैडते हैं (निकलते हैं) अर्थात् दस्त लगता है। यदि स्वल्प ही दोष बाहर
निकलकर (थोडे ही दस्त होकर) (बीच में) औषध पच जावें तो उस अयोग विशोष के प्रतीकारभूत
(निम्नलिखित क्रम से) औषध की योजना करें। पहले यह जानकर कि शरीर से दोष थोडा गया हुआ
है(दोष बहुत बाकी रह गया है) रोगी सबल है और दिन भी बहुत बाकी है (सूर्यास्तमान होने को बहुत
देर है) ऐसी हालत में अव्यर्थ औषध की मात्रा को खिलाकर विरेचन करावें। इतने करने पर भी
जिनको विरेचन न होता हो तो स्नेहन स्वेदन से शरीर को प्रतिदिन संस्कृत कर और अस्थापन व
अनुवासन बस्ति का प्रयोग करके अत्यन्त हितभूत विरेचन देना चाहिए।
दुर्विरेच्य मनुष्य
वेगाघातपरा: क्षितीश्वरनरा भृत्यांगना लज्जाया।
लोभाच्चापि वणिग्जना: विषयिणश्चान्येपि नात्मार्थिन:॥
v. वियोग इति पाठांतरं।