Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
505
आधेय नहीं रह सकता है। इसी प्रकार मूल कफ के नाश होने पर तज्जानित रोग भी नष्ट होते हैं। इसलिए
योग को जानने वाला विद्वान् वैद्य को उचित है कि वह वमन के योग्य व अयोग्य इत्यादि वमन के
समस्त शास्त्रों को जानकर और तत्सम्बन्धी योग्य औषधियों से रोगी को वमन कराना चाहिए।
वमन के बाद विरेचन विधान
वांतस्यैव विरेचनं गुणकरं रात्वेति संशोध्ये-।
दूधवँ शुद्धतरस्य शोधनमध: कुर्याद्धिषग्नान्यथा।
श्लेष्माध: परिगम्य कुक्षिमखिलं व्याप्याग्निमाच्छादये-।
च्छन्नगि्ंन सहसैव रोगनिचय: प्राप्नोति मत्यँ सदा॥ 42॥
भावार्थ : जिसको वमन कराया गया है, उसी को विरेचन देना विशोष गुणकारी होता है, ऐसा
जानकर प्रथमत: ऊधर्व संशोधन (वमन) कराना चाहिए। जब इससे शरीर शुद्ध हो जाये, तब अध:शोधन
(विरेचन) का प्रयोग करना चाहिए। यदि वमन न कराकर विरेचन दे देवें तो कफ नीचे जाकर सर्व
कुक्षिप्रदेश में व्याप्त होकर अग्नि को अच्छादित करता है (ढकता है)। जिसका अग्नि इस प्रकार कफ
से आच्छादित होता है उस मनुष्य को शीघ्र ही अनेक प्रकार से रोगसमूह आ घोर लेते हैं।
विरेचन के प्रथम दिन भोजन पान
स्निग्धस्विन्नसुवांतमातुरमरं श्वोःहं विरेकैषधै:।
सम्यक्रं सुविरेचयाम्यलमिति प्रागेव पूर्वाणहत:॥
सस्नेहं लघुचोष्णमल्पमशनं संभोजयेदाम्लसं-।
सिद्धोष्णोदकपानमप्यनुगतं दद्यान्मलद्रावकम्॥ 43॥
भावार्थ : जिसको अच्छी तरह से स्नेहन, स्वेदन व वमन कराया हो ऐसे रोगी को दूसरे दिन
यदि वैद्य विरेचन के द्वारा अध:शोधन करना चाहता हो तो पहले दिन प्रात:काल रोगी को स्निग्ध, लघु,
उष्ण व अल्पभोजन द्रव्य के द्वारा भोजन कराना चाहिए एवं पीछे आम्ल औषधियों से सिद्ध मलद्रावक
गरम पानी को पिलाना चाहिए अर्थात् अनुपान देना चाहिए।
विरेचक औषधदान विधि
अन्येद्युस्सुविचार्य जीर्णमशनं सूर्ये च निर्लोहिते।
दद्यादौषधमग्निमल्प - परुषव्याधिक्रमालोचनै:॥
कोष्ठ: स्यात्त्रिविधो मृदु: कठिन इत्यन्योपि मध्यस्तथा।
पित्ोनातिमरुत्कफेन निखिलैर्दोष्ै: समैर्मध्यम:॥ 44॥